लाइव न्यूज़ :

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सपा ने मेयर पद के लिए छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, वाराणसी से ओपी सिंह को टिकट, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2023 18:00 IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से यह सूची जारी की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उम्मीदवारों की यह सूची साझा की। गाजियाबाद से नीलम गर्ग को पार्टी की ओर से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।

UP Nagar Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए छह नगर निगमों के महापौर (मेयर) प्रत्याशियों की सूची जारी की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से यह सूची जारी की गयी है।

सपा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उम्मीदवारों की यह सूची साझा की। साझा की गयी सूची के अनुसार बरेली से संजीव सक्सेना को, मथुरा से पंडित तुलसी राम शर्मा को, वाराणसी से ओपी सिंह को, आगरा से ललिता जाटव को, अलीगढ़ से पूर्व विधायक जमीर उल्‍ला खां को और गाजियाबाद से नीलम गर्ग को पार्टी की ओर से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने नौ अप्रैल को चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए यहां पत्रकारों को बताया कि चुनाव दो चरणों में चार मई तथा 11 मई को होगा जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी। कुमार ने बताया, "राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।"

उन्होंने बताया कि इनमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप