लाइव न्यूज़ :

UP: बेटे के लिए फरमानी नाज ने गाया वायरल भजन 'हर-हर शंभू..महादेवा', देवबंद के कई मौलानाओं ने जताया एतराज

By आजाद खान | Updated: August 1, 2022 12:36 IST

नाज की मां फातिमा का कहना है कि उसकी बेटी नाज हर तरह का गाना गा लेती है। वह भजन के साथ कव्वाली भी गाती है। नाज के भजन गाने पर देवबंद के कई मौलानाओं ने इस पर एतराज जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की रहने वाली फरमानी नाज के 'हर-हर शंभू' गाने को गाया है। उसके गाना गाने पर देवबंद के कई मौलानाओं ने एतराज जताया है। इस पर नाज का कहना है कि वह कलाकार है और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रहने वाली फरमानी नाज के 'हर-हर शंभू' गाना गाने पर देवबंद के कई मौलानाओं एतराज जताया है। दरअसल, इस्लाम में गाने-बजाने को मना किया गया है और ऐसे में किसी मुस्लिम महिला द्वारा 'हर-हर शंभू' जैसे भजन को गाना शीक्र माना जाता है।

यही कारण है कि फरमानी नाज के गाना और भजन गाने पर देवबंद के कई मौलानाओं एतराज जता रहे है। 

ऐसे में फरमानी नाज का कहना है कि वह कलाकार है और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। नाज का यह भी कहना है कि वह जब गाती है तो यह नहीं देखती है कि वह किस धर्म के लिए गाती है।

वह केवल गाती है और अपना काम करती है। यह उनके लिए एक काम है और वह यह काम कर अपने बच्चे का पेट पालती है। 

दरअसल, यह सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में नाज ने 'हर-हर शंभू' गाना व भजन गाया था जो वायरल हो गया है। नाज का गाना वायरल होने के बाद कई मौलानाओं ने इस पर एतराज जताया है। 

नाज ने कब और क्यों शुरू किया गाना गाना

नाज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 25 मार्च 2017 को मेरठ के छोटा हसनपुर गांव के निवासी इमरान से हुई थी।

शादी के बाद बेटा होने पर उसके गले में बीमारी निकल गई थी जिस कारण उसके ससुराल वाले ने उसे दबाव देकर इलाज के लिए मैके से पैसे मांगवाने के लिए मजबूर करने लगे। 

जब ससुराल वाले ज्यादा परेशान करने लगे तो वह अपने बच्चे के साथ मैके आ गई और यहीं रहने लगी।

मैके में नाज गाना गाती थी जिसकारण उसकी आवाज गांव के कुछ लोगों को काफी अच्छा लगने लगा था। नाज से बात करके गांव के कुछ युवकों ने उनकी मदद की और बाहर से आए कुछ लोगों द्वारा उसका वीडियो रिकॉर्ड करवाया जिसे एक यूट्यूब चैनल पर डलवा दिया था। 

यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया है और नाज की काफी तारीफ भी हुई। इसके बाद नाज यूट्यूब पर गाना गाने लगी और देखते ही देखते फेमस हो गई। उन्हें इंडियन आइडल में भी मौका मिला था पर बच्चे की हालत खराब के कारण वह अगले राउंड में शामिल नहीं हो पाई थी। 

नाज के गाना गाने पर क्या कहना है उसकी मां का

नाज की मां फातिमा का कहना है कि वह गाना अपने बच्चे को पालने के लिए गाती है। हो सकता है कि उसका गाना गाना कई लोगों को अच्छा नहीं लग सकता है, लेकिन वह जो भी कर रही है अपने बच्चे के लिए कर रही है।

उसकी मां ने कहा कि उलेमाओं को यह गलत लग सकता है लेकिन वह अपने लिए अपने बेटे के लिए कर रही है। 

फातिमा ने बताया कि नाज हर तरह का गाना गा लेती है। वह भजन के साथ कव्वाली भी गाती है ऐसे में कई लोगों को यह अच्छा नहीं लगता है कि मुस्लिम हो कर वह भजन गाती है। लेकिन बाद में फिर सब ठीक हो जाता है और लोग उसके गाने व भजन को पसंद करने लगते है। 

नाज अपने बच्चे को पालने के साथ रोजा और नमाज भी करती है। उसके इसे टैलेन्ट के लिए मंत्री संजीव बालियान ने उसे सम्मानित भी किया है। 

क्या कहना है नाज का

इस पूरे विवाद पर नाज का कहना है कि वह एक कलाकार है और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। वह कहती है कि जब भी वह गाना गाती है, वह धर्म देखकर गाना नहीं गाती है। वह इसे एक काम मानती है और काम के तौर पर इसे करती है। 

आपको बता दें कि नाज ने इन दिनों में 'हर-हर शंभू' गाना गाकर काफी सुर्खियां बटोरी है और उनका यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुरवायरल वीडियोयू ट्यूबयुट्यूब वीडियोभगवान शिवसंजीव बालियानमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो