लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदला, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्‍शन होगा नया नाम

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 5, 2018 12:03 IST

Mughal Sarai Junction Renamed: मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्‍शन रखने के आदेश 15 मई को ही दे दिए थे।

Open in App

वाराणसी, 6 जूनः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यना‌थ सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े रेलवे जंक्‍शन मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदल दिया है। सोमवार को सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिस में मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्‍शन रखने की जानकारी मिली। सरकार ने यह आदेश 15 मई को ही दे दिए थे।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार में साल 2017 में ही इसकी संस्तुति की गई थी। अब सरकार ने राज्यपाल से अनुमति लेकर इस फैसले पर मुहर लगा दी है।

इसके पीछे तर्क दिया गया कि साल 1968 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मुगल सराय जंक्‍शन पर मृत पाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी की नेतृत्व वाली सरकार नामों को बदलने को लेकर संवदेनशील है। इससे पहले दिल्ली में अकबर रोड को बदलने की सिफारिश की जा चुकी है। औरंगजेब रोड को लेकर भी जमकर बवाल हुआ था।

मुगल सराय जंक्‍शन की स्‍थापना ब्रिटिश काल में सन 1800 के आसपास हुई थी। यह दिल्‍ली को कलकत्ता से जोड़ने वाला सबसे बड़ा जंक्‍शन है। इसे देश चौथा सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला रेलवे स्‍टेशन माना जाता है।

योगी सरकार ने 2017 में ही रेलवे मंत्रालय को इसकी संस्तुति भेज दी थी। मुगल सराय शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बिहार की सीमा से जोड़ता है। दिल्ली से बिहार जाने वाली तकरीबन सभी ट्रेन मुगल सराय से गुजरती हैं। जानकारी के अुनसार मुगल सराय शहर को हुमायू काल में बसाया गया था। तब से इसका नाम यही है। अब देखना होगा कि क्या जंक्शन के बाद मुगल सराय शहर के नाम बदलने की प्रक्रिया भी शुरू होगी?

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार