लाइव न्यूज़ :

UP: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5 हजार से अधिक मामले आए सामने, जानें प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2020 16:22 IST

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि 16 अगस्त को एक्टिव केसों की कुल संख्या 51537 थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से अब तक 20 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं ठीकभारत में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 27,67,274 हुआ, अब तक 52,889 लोगों की मौतस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मामले कुल संक्रमित मामलों का 24.45 प्रतिशत हैं।

लखनऊ: देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5156 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 49645 है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। 

इसके साथ ही अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि 16 अगस्त को एक्टिव केसों की कुल संख्या 51537 थी। पिछले तीन दिनों में एक्टिव केसों की संख्या लगभग 2000 कम हुई है।

बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 64,531 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी अवधि में 1092 लोगों की मौत भी कोरोना से भारत में हुई है। ये एक दिन में भारत में कोरोना से हुई सर्वाधिक मौत है। भारत में इसी के साथ कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब 52,889 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 27,67,274 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 6,76,514 है। वहीं, कोरेना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 20 लाख के पार पहुंच गई है। अब तक 20,37,871 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

वहीं, दूसरी ओर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में अब तक 3,17,42,782 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। आईसीएमआर के अनुसार ये आंकड़े 18 अगस्त तक के हैं। इसमें 8,01,518 टेस्ट कल किए गए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मामले कुल संक्रमित मामलों का 24.45 प्रतिशत हैं। साथ ही रिकवरी रेट में भी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 73.64 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। डेथ रेट 1.91 प्रतिशत पर बना हुआ है। 

कोरोना से एक दिन में महाराष्ट्र में 442 लोगों की मौत हुई। वहीं, तमिलनाडु में 121 लोगों की जान गई। तमिलनाडु में अब तक 6,007 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 20,687 हो गई है। इसके अलावा कर्नाटक में भी एक दिन में 139 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। कर्नाटर में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,201 हो गयी है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो