लाइव न्यूज़ :

UP MLC Elections 2022: गायत्री प्रसाद पर मेहरबान सपा प्रमुख अखिलेश, पत्नी को बनाया अमेठी से MLA, बहू को सुल्तानपुर से दिया MLC टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2022 22:17 IST

UP MLC Elections 2022: कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी महारानी प्रजापति भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह को हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय निकाय कोटे की 36 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है।स्थानीय निकाय कोटे के 36 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका है।21 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है।

UP MLC Elections 2022: समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति सामूहिक बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रजापति के परिवार पर काफी मेहरबान हैं। 

कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी महारानी प्रजापति भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह को हराया था। महारानी प्रजापति सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी हैं। गायत्री इस समय बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव के लिए अपने 36 प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी कर दी। अमेठी-सुल्तानपुर से शिल्पा प्रजापति को टिकट दिया गया है, जो गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू हैं। गायत्री प्रसाद प्रजापति के बड़े बेटे अनिल प्रजापति की पत्नी हैं।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के आगामी नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए सभी 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।  

गौरतलब है कि 18 फरवरी, 2017 को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर गायत्री प्रसाद प्रजापति व अन्य के खिलाफ थाना गौतम पल्ली में सामूहिक दुराचार, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

पीड़ित महिला ने दावा किया था कि बलात्कार की घटना पहली बार अक्टूबर 2014 में हुई थी और जुलाई 2016 तक जारी रही तथा जब आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, तो उसने शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। 18 फरवरी, 2017 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रजापति को मार्च में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में ही थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवअमेठीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा