लाइव न्यूज़ :

UP MLC Election Result 2022: यूपी के सभी 13 विधान परिषद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी के 9 और सपा के 4 सदस्य जीते, केशव और स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 13, 2022 19:41 IST

UP MLC Election Result 2022: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल थे, जिन्होंने हाल के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा छोड़ दी और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के नौ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था।फाजिलनगर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

UP MLC Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभी 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी बी बी दुबे ने बताया कि उच्च सदन की 13 रिक्तियों के लिए इतने ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें भाजपा के नौ और समाजवादी पार्टी के चार उम्मीदवार शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नौ उम्मीदवारों तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के चार उम्मीदवारों को सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने सोमवार को विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित किए गए सभी 13 प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंप दिया।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 में विधानसभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने यहां जारी एक बयान में कहा कि नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के उपरान्त सभी 13 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार, 13 जून को अपराह्न तीन बजे नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त हो जाने के उपरान्त सभी 13 प्रत्याशियों को विधान परिषद के सदस्य हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दुबे ने बताया कि निर्वाचित सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के केशव प्रसाद मौर्य, भूपेन्द्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, नरेंद्र कुमार कश्यप, जसवंत सैनी, मोहम्मद दानिश आजाद अंसारी, बनवारी लाल दोहरे एवं मुकेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

गौरतलब है कि दोहरे और शर्मा को छोड़कर भाजपा के शेष निर्वाचित सात सदस्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन के समय केशव प्रसाद मौर्य, भूपेन्द्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर, नरेन्द्र कुमार कश्यप, जसवंत सैनी और मोहम्मद दानिश आजाद अंसारी ने भी शपथ ली थी।

दुबे ने बताया कि समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, मोहम्मद शहनवाज खान एवं मोहम्मद जासमीर अंसारी निर्वाचित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्यों द्वारा विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत दो जून से हुई थी। अगर जरूरत होती तो 20 जून को मतदान होता लेकिन 13 सीटों के लिए 13 उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था, इसलिए मतदान की जरूरत नहीं हुई।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारBJPसमाजवादी पार्टीआज़म खानअखिलेश यादवकेशव प्रसाद मौर्यास्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह