लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी के मृत पिता के नाम पर MLA अमनमणि त्रिपाठी धोखाधड़ी कर निकले थे बदरीनाथ की यात्रा पर, नेता सहित 12 लोगों पर FIR दर्ज 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 4, 2020 15:25 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट 20 अप्रैल की सुबह निधन हुआ था। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में लॉकडाउन की वजह से नहीं गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक अमनमणि त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के मृत पिता के नाम पर फर्जी पास बनवाया था।विधायक अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ उत्तराखंड की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गोपेश्वर:उत्तर प्रदेश के नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक ने अमनमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के मृत पिता के नाम पर धोखाधड़ी कर लॉकडाउन का उलंघन किया है। जिसके लिए उत्तराखंड के टिहरी जिले के मुनी की रेती थाने में महामारी अधिनियम के तहत अमनमणि त्रिपाठी सहित 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि मुनी की रेती पुलिस स्टेशन (टिहरी गढ़वाल में) में यूपी विधायक अमनमणि त्रिपाठी और 11 अन्य के खिलाफ लॉकडाउन के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

ABP की रिपोर्ट के मुताबिक अमनमणि त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के मृत पिता के नाम पर फर्जी पास बनवाया था। अमनमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी के पिता के निधन के बाद होने वाले क्रिया-कलापों के नाम पर अपना पास बनवाया और इसी पास की बदौलत वो अपने समर्थकों के साथ बद्रीनाथ घूमने निकले थे। हालांकि, सीएम योगी के भाई महेंद्र ने किसी भी पितृ कार्य से इंकार किया है। 

3 मई को विधायक को उनके साथियों के साथ कर्णप्रयाग से लौटा दिया गया था 

बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर निकले विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके साथियों को चमोली जिला प्रशासन ने कर्णप्रयाग से लौटा दिया। रविवार (3 मई) को विधायक अपने 10 साथियों को लेकर तीन गाड़ियों के काफिले के साथ चमोली की सीमा में पहुंचे जहां गौचर स्थित कोरोना जांच चौकी पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन की पृथक-वास की अवधि पूरी न किए जाने पर जिले में प्रवेश न करने के नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।

लेकिन उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश तथा देहरादून के जिलाधिकारी की अनुमति का हवाला देकर त्रिपाठी वहां से आगे निकल गए। हांलांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कर्णप्रयाग के पास अवरोधक लगा कर रोका और लौटा दिया था।

कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि बदरीनाथ मंदिर के कपाट अभी बंद होने के कारण विधायक त्रिपाठी और उनके दल को कर्णप्रयाग से वापस भेजा गया । गौचर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, अमन मणि और उनके दल ने कोटद्वार से उत्तराखंड में प्रवेश किया और पौड़ी, श्रीनगर तथा रूद्रप्रयाग से होते हुए चमोली की सीमा में प्रवेश किया था।

कोरोना संकट के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि 30 अप्रैल से 15 दिन आगे खिसकाकर 15 मई कर दी गयी है, जबकि गढ़वाल हिमालय के चारधामों में से तीन धामों में कपाट खोले जाने के बावजूद तीर्थयात्रियों को आने की अनुमति नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के विधायक के उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति का हवाला देकर चमोली पहुंच जाने पर स्थानीय प्रशासन हैरत में है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर