लाइव न्यूज़ :

यूपी: मिड डे मील में नमक-रोटी देने की खबर करने वाले मिर्जापुर के पत्रकार पवन जायसवाल का कैंसर से निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 11:44 IST

अगस्त, 2019 में पत्रकार पवन जायसवाल ने एक वीडियो के माध्यम से मिर्जापुर के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील में नमक रोटी दिए जाने का मामला सामने लाया था। खबर के वायरल होते ही प्रशासन ने आनन-फानन में पत्रकार पर ही मामला दर्ज कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त, 2019 में पवन ने मिड डे मील में नमक रोटी दिए जाने का मामला सामने लाया था।भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष चंद्रमौली प्रसाद के दखल के बाद उनके खिलाफ मामला हटा लिया गया था।कैंसर से जूझ रहे पत्रकार पवन के फेफड़े का संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ गया था।

नई दिल्ली:मिड डे मील में बच्चों को नमक रोटी दिए जाने की खबर सामने लाने वाले मिर्जापुर के पत्रकार पवन जायसवाल का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 38 वर्षीय पवन के छोटे भाई पंकज ने बताया कि उनके बड़े भाई को अंतिम समय पर वेंटिलेटर पर रखा गया था जिसके बाद उनकी मौत आज सुबह 5.45 पर हुई। उनका इलाज वाराणसी के अपेक्स अस्पताल में चल रहा था।

कैंसर से जूझ रहे पत्रकार पवन के फेफड़े का संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ गया था। अपने इलाज के लिए दिल्ली तक आए थे लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था।

पैसे की कमी के कारण उन्होंने अपना आगे का इलाज बनारस में ही कराना उचित समझा। हालांकि, इस दौरान आप सांसद संजय सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और कई पत्रकारों ने उनकी आर्थिक सहायता करने की पूरी कोशिश की।

मिर्जापुर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर अहरौरा कस्बे के निवासी पवन जायसवाल एक फ्रीलांसर पत्रकार के तौर पर कई राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के लिए काम करते थे। पवन के परिवार में उनकी पत्नी और 2 छोटे छोटे बच्चों के साथ भाई और मां हैं।

बता दें कि, अगस्त, 2019 में पवन ने एक वीडियो के माध्यम से मिर्जापुर के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील में नमक रोटी दिए जाने का मामला सामने लाया था।

खबर के वायरल होते ही प्रशासन ने आनन-फानन में पत्रकार पर ही मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि, भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष चंद्रमौली प्रसाद के दखल के बाद उनके खिलाफ मामला हटा लिया गया था।

टॅग्स :पत्रकारउत्तर प्रदेशमिर्जापुरमिड डे मील
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष