लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के मंत्री पब्लिक के बीच BDO-ADO पर बरसे, किया अपशब्दों का प्रयोग

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2018 08:53 IST

दोनों अधिकारियों की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने ग्राम स्वराज अभियान तहत आयोजित 'चौपाल' के लिए बुकलेट तैयार नहीं की थी।

Open in App

लखनऊ, 2 मईः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह जैक्की का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह जालौन के उदोटपुरा जगिर में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडियो) और सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) को डांट लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गुस्से से तमतमाए मंत्री ने न केवल डांट ही लगाई बल्कि बेअदबी से पेश आए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दोनों अधिकारियों की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने ग्राम स्वराज अभियान तहत आयोजित 'चौपाल' के लिए बुकलेट तैयार नहीं की थी, जिसके चलते उन्हें सबके सामने जमकर डांटा गया। हालांकि दोनों अधिकारी मंत्री की इस बात पर बिल्कुल चुप रहे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एडीओ पेपर लेकर मंत्री के पास गए तो मंत्री जैक्की ने कहा, 'कब से मांग रहे हैं, दिमाग खराब है तुम्हारा, दो दिन पहले सूचना नहीं दी? धत्त्त, बदतमीज कहीं का'। इसके बाद उन्होंने एडीओ के सामने पेपर फेंक दिए, जिसे एडीओ ने चुपचाप उठा लिया और पीछ हट गए।

वायरल वीडियो में देखा गया कि मंत्री के द्वारा एडीओ को डांटने के बाद बगल वाली कुर्सी पर बैठे शख्स ने कहा, 'तुमको इतना नहीं है कि गांव में मंत्री जी आ रहे हैं, एक-एक कॉपी बना के दे दें। इतना आपको अंदाजा नहीं है? तमाशा बना के रख दिये हैं, बीडियो हैं, आपके लिए मंत्री और विधायक कुछ नहीं हैं।'

इसके बाद वीडियो में देखा गया कि मंत्री जैक्की ने कहा, 'बीडीओ कहां है यहां के, आप पहले यहां एक कुर्सी डलवा लो, दिमाग खराब है, शासन की जो मंशा है।' बता दें, जय कुमार सिंह जैक्की यूपी के जालौन से विधायक हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया