लाइव न्यूज़ :

उप्र: मृत बुजुर्ग को टीके की दूसरी खुराक देने का संदेश भेजा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 23:23 IST

Open in App

सिद्धार्थनगर, 22 नवंबर उत्तर प्रदेश में एक ऐसे बुजर्ग को कोविड-रोधी टीके की दूसरी खुराक देने के संबंध में उसके नाती को संदेश मिला, जिनकी इस साल जून में मौत हो चुकी है।

बुजुर्ग को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के प्राप्तकर्ता के रूप में दिखाया गया है। बुजुर्ग के नाती के पास उनकी मौत के पांच माह बाद टीके की दूसरी खुराक देने का संदेश आया।

मामला सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए तब सामने आया, जब सत्यनारायण सिंह (80) के नाती अंकुर सिंह को 16 नवंबर को संदेश मिला कि बुजुर्ग को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। संदेश में लिखा था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में टीकाकरण किया गया और स्वास्थ्यकर्मी का नाम गुड़िया है।

अंकुर सिंह ने बताया कि उनके नाना को टीके की पहली खुराक चार अप्रैल को दी गई और टीकाकरण के दौरान उनका मोबाइल नंबर दर्ज किया गया था। अंकुर ने बताया 10 जून को सत्यनारायण सिंह की मृत्यु हो गई और परिवार को तीन जुलाई को मृत्यु प्रमाणपत्र भी मिल गया था।

सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी से जब इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है और दोषी व्यक्ति को दंडित किया जाएगा और यदि कोई तकनीकी खराबी हुई है तो उसको ठीक किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे