लाइव न्यूज़ :

'यूपी में का बा' गाने के लिए नोटिस का सामना कर रहीं नेहा राठौर के पति को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2023 15:11 IST

नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु ने कहा, दृष्टि आईएएस से पहले से कुछ मुद्दे चल रहे थे लेकिन नेहा के साथ हुई घटना के बाद मुझे इस्तीफा देने को कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा ने यूपी में का बा पार्ट 2 गाया था जिसे उन्होंने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। यह गाना कानपुर देहात की घटना को संदर्भ बनाते हुए गाया था जिसपर यूपी पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है।इस बीच नेहा के पति हिमांशु से भी इस्तीफा मांगा गया है।

नई दिल्लीः 'यूपी में का बा' की चर्चित भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने के बीच अब उनके पति हिमांशु को  इस्तीफा देने को कहा गया। नेहा के पति हिमांशु  दृष्टि आईएएस से जुड़े हुए हैं। हिमांशु ने कहा कि जिस समय में मुझसे इस्तीफा मांगा गया है, उसकी टाइमिंग काफी कुछ कह रही है। उन्होंने कहा कि नेहा की घटना के बाद ये चीज अगर हो रही है तो इत्तेफाक नहीं है।

दि प्रिंट से बात करते हुए नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु ने कहा, दृष्टि आईएएस से पहले से कुछ मुद्दे चल रहे थे लेकिन नेहा के साथ हुई घटना के बाद मुझे इस्तीफा देने को कहा गया। हिमांशु के मुताबिक, उन्होंने इस्तीफा लिख लिया है। 

गौरतलब है कि नेहा सिंह राठौर द्वारा 16 फरवरी को साझा किए गए एक मिनट नौ सेकंड के वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की और कानपुर देहात की घटना पर मुख्यमंत्री के नाम का उल्लेख किया, जिसमें दो महिलाओं ने कथित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान खुद को आग लगा ली थी।

कानपुर देहात के अकबरपुर पुलिस थाने के निरीक्षक द्वारा मंगलवार को राठौर को नोटिस भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि ट्विटर पर पोस्ट किए गए उनके नवीनतम वीडियो "यूपी में का बा- सीजन 2" ने 'तनाव' पैदा किया है।

नोटिस में कहा गया है, "आपको वीडियो के बारे में तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। यदि आपका जवाब असंतोषजनक पाया जाता है, तो आपके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी)/ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।"

राठौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उसे नोटिस देने वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो भी ट्वीट किया। नोटिस में राठौड़ से पूछा गया है कि ‘‘क्या वह वीडियो में खुद वहां थीं? क्या उन्होंने खुद उस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया है? और क्या वह खुद अपने नाम से यूट्यूब और ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करती हैं?’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?