लाइव न्यूज़ :

शहीद जवान की मां ने कहा, पाकिस्तान ने भारत के बहुत बेटे मारे, अब और नहीं!

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 19, 2019 10:34 IST

पुलवामा मुठभेड़: पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर एक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने रात में इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सिर्फ उत्तर प्रदेश से 12 जवान शहीद हो गए थे।पुलवामा जिले में सोमवार(18 फरवरी) को हुए मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए और जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच 18 फरवरी को हुई मुठभेड़ में मेजर समेत पांच जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले सिपाही अजय कुमार भी शहीद हो गए हैं। अजय कुमार की मां ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा, पाकिस्तान इतना ताकतवर नहीं है कि भारत के इतने बेटों को मारे।

अजय कुमार की मां का कहना है, "पाकिस्तान ने बहुत-से बेटों को मार डाला है। पाकिस्तान इतना बड़ा नहीं है, जिसे भारत खत्म नहीं कर सकता। भारत चाहे तो सिर्फ एक दिन में पाकिस्तान को खत्म कर सकता है। मुझे अपने बेटे पर गर्व है। उसने देश के लिए जान कुर्बान कर दी है।"

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सिर्फ उत्तर प्रदेश से 12 जवान शहीद हो गए थे। जबकि इस पूरे आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान घायल हुए थे।  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार(18 फरवरी) को हुए मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए और जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई।

जैश-ए-मोहम्मद का मारा गया आंतकी 

यह मुठभेड़ उस जगह से कुछ ही दूरी पर हुई है, जहां तीन दिन पहले 14 फरवरी को सीआरपीएफ की एक बस पर आत्मघाती हमला हुआ था। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ''ऐसा माना जा रहा है कि इन आतंकवादियों का संबंध 14 फरवरी को हुए कार बम हमले से था।''  अधिकारियों ने बताया कि मारे गए एक आतंकवादी की पहचान एक स्थानीय निवासी हिलाल अहमद के रूप में की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि उसका संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था।

आतंकवादियों की मौजूदगी के लिए थी सूचना 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर एक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने रात में इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इस हमले में सीआरपीएस के 40 जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा