लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: दहेज में गाड़ी न मिलने पर निकाह के 2 घंटे बाद शौहर ने दुल्हन को दिया ट्रिपल तलाक

By रुस्तम राणा | Updated: July 14, 2023 21:17 IST

दुल्हन के भाई कामरान वासी ने मीडिया को बताया कि उनकी दो बहनों डॉली और गौरी की शादी एक ही दिन आगरा के फतेहाबाद रोड पर एक मैरिज हॉल में हुई थी। दूल्हे ने जब देखा कि उसके दहेज में से एक कार गायब है तो वह बारात लेकर वापस लौट आया।

Open in App
ठळक मुद्देदूल्हे ने जब देखा कि उसके दहेज में से एक कार गायब है तो वह बारात लेकर वापस लौट आयादुल्हन के भाई की शिकायत के आधार पर दूल्हा सहित छह अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई हैमुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत किसी महिला को तीन बार 'तलाक' कहकर तलाक देना एक दंडनीय अपराध है

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ निकाह समारोह के महज दो घंटे बाद अपनी दुल्हन को तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया गया। दूल्हे ने जब देखा कि उसके दहेज में से एक कार गायब है तो वह बारात लेकर वापस लौट आया।

दुल्हन के भाई कामरान वासी ने मीडिया को बताया कि उनकी दो बहनों डॉली और गौरी की शादी एक ही दिन आगरा के फतेहाबाद रोड पर एक मैरिज हॉल में हुई थी। निकाह समारोह के बाद गौरी के ससुराल वाले चले गए, लेकिन डॉली के दूल्हे मोहम्मद आसिफ दहेज में कार न देखकर नाराज हो गए। साथ ही उनके परिवार वाले भी यह देखकर गुस्सा हो गए और कहा कि डॉली के माता-पिता ने दहेज में अन्य चीजों के अलावा आसिफ को एक कार देने का वादा किया था। 

उन्होंने मांग की कि डॉली के परिवार को मौके पर ही कार खरीदनी चाहिए या इसके बदले 5 लाख रुपये देने चाहिए, जब डॉली के परिवार ने कहा कि वे इतने कम समय में कार या नकदी की व्यवस्था करने में असमर्थ होंगे, तो आसिफ ने तीन तलाक बोल दिया और अपने परिवार के साथ विवाह स्थल छोड़ दिया।

कामरान वासी की शिकायत के आधार पर आसिफ और छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वासी ने मांग की थी कि एफआईआर में नामित सभी सात लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत किसी महिला को तीन बार 'तलाक' कहकर तलाक देना एक दंडनीय अपराध है।

टॅग्स :तीन तलाक़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष