लाइव न्यूज़ :

यूपी: शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 10 घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 26, 2024 07:14 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहापुर में शनिवार देर रात उत्तराखंड में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के ऊपर एक ट्रक पलट जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई बस-ट्रक की टक्कर इस दुर्घटना में कुल 11 लोगों की मौत हो घई है और 10 लोग घायल हुए हैंयह हादसा तब हुआ, जब एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी बस पर टक्कर मारने के बाद चढ़ गया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहापुर में शनिवार देर रात उत्तराखंड में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के ऊपर एक ट्रक पलट जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एएनआई को शाहजहांपुर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना शाहजहाँपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र में हुई जब गिट्टी-पत्थरों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे एक ढाबे पर खड़ी बस से टकराकर उस पर पलट गया, जिससे श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत हो गई।

बस में सवार सभी श्रद्धालु सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र स्थित जेठा गांव के रहने वाले थे।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीना ने कहा, ''रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली कि खुटार थाना क्षेत्र में एक बस खड़ी है, पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालु बस के अंदर बैठे हैं और कुछ श्रद्धालु एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा और बस के ऊपर पलट गया। हादेस में कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।"

पुलिस मौके पर से शवों को इकट्ठा करके उनके पोस्टमार्टम कराने और घायलों का इलाज कराने में लगी हुई है। घटना के संबंध में और ब्योरे की प्रतिक्षा है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाशाहजहाँपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए