लाइव न्यूज़ :

यूपी के कानून व्यवस्था से संतुष्ठ पीएम मोदी, योगी सरकार के मंत्रियों संग रात लखनऊ में की बैठक, दी ये हिदायतें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 07:37 IST

प्रधानमंत्री ने राज्य के सभी मंत्रियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई जिसे प्रदेश के सूचना विभाग में सोशल मीडिया पर साझा किया। मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज में भी शिरकत की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ विस्तार से बातचीत कीसूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने क्षेत्रों में गुजारें प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश की कानून व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने क्षेत्र में गुजारने की हिदायत समेत कई गुर दिए। प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल स्थित लुम्बिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उसके बाद वह लखनऊ पहुंचे।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ विस्तार से बातचीत की। हालांकि इस दौरान क्या बात हुई इसका आधिकारिक ब्यौरा नहीं मिल सका है, मगर सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रखी।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने क्षेत्रों में गुजारें और विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुशासन से ही सत्ता के रास्ते खुलते हैं, सभी मंत्री जनता की सेवा के प्रति और भी ज्यादा समर्पण दिखाएं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश की कानून व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी।

प्रधानमंत्री ने राज्य के सभी मंत्रियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई जिसे प्रदेश के सूचना विभाग में सोशल मीडिया पर साझा किया। मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज में भी शिरकत की। इससे पहले, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए