लाइव न्यूज़ :

UP LS polls 2024: 80 बनेगा आधार, राजग 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार, सीएम योगी ने कहा- सबसे पहले गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2024 15:07 IST

UP LS polls 2024: मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा, ‘‘यह संकल्प पत्र एक ब्लू प्रिंट है, नये भारत का और श्रेष्ठ भारत का, आत्मनिर्भर भारत का एवं विकसित भारत का।''

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को कहा कि यह देश के सभी नागरिकों के लिये मोदी की गारंटी है।भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से अपना संकल्प पत्र जारी किया है।चार प्रतियां देश के चार सामाजिक स्तंभों -गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी - का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

UP LS polls 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि देश का गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के चार आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है, जिसमें हमने विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध की भी उद्घोषणा की है। उन्होंने उप्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नया नारा देते हुए कहा, ''80 बनेगा आधार, राजग 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।'' भाजपा मुख्यालय पर विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित पार्टी के संकल्प पत्र के संबंध में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा, ‘‘यह संकल्प पत्र एक ब्लू प्रिंट है, नये भारत का और श्रेष्ठ भारत का, आत्मनिर्भर भारत का एवं विकसित भारत का।''

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र को नये भारत का, श्रेष्ठ भारत का, आत्मनिर्भर भारत का और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को कहा कि यह देश के सभी नागरिकों के लिये मोदी की गारंटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसकी पहली चार प्रतियां देश के चार सामाजिक स्तंभों -गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी - का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल मात्र नहीं है, बल्कि यह भारत के दृष्टिकोंण को मिशन मानकर प्रभावी ढंग से लागू करने के 140 करोड़ जनता की आकांक्षा बन चुकी है। उन्होंने कहा, ''यह संकल्प पत्र घोषणा करता हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध का। यह पहला आम चुनाव हैं जिसके परिणाम के बारे में एक आश्वस्त का भाव पूरे देश में देखने को मिल रहा हैं।

 क्योंकि लोगों को मोदी जी की गारंटी पर विश्वास हैं।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के प्रति उनकी जो आकांक्षायें हैं, उन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम 'मोदी की गारंटी' बनेगा। इस बात को लेकर जो गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही हैं, वह गूंज चुनाव के परिणामों के बारे में पहले से ही आश्वस्त के भाव के रूप में हम सबको देखने को मिल रहा हैं।

उन्होंने कहा, 'मोदी की गारंटी का मतलब बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए, सबका साथ-सबका विकास के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाना है।' उन्होंने कहा, ‘आजादी के अमृत काल का ये पहला चुनाव है, जिसमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर चुनाव लड़ा जा रहा है। देश की अस्मिता, सुरक्षा, आस्था और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी की गारंटी इस संकल्प पत्र का आधार बना है।’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील