लाइव न्यूज़ :

UP Lok Sabha Elections Result 2024: नृपेंद्र मिश्रा के पुत्र साकेत मिश्र भी श्रावस्ती सीट पर हारे

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 4, 2024 21:17 IST

साकेत मिश्रा के पिता नृपेंद्र मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद विश्वासपात्र अफसर रहे हैं और वर्तमान में वह अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं। उनकी देखरेख में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसलिए श्रावस्ती सीट भी भाजपा के लिए अहम थी, लेकिन यह सीट भी भाजपा 75 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गई।  

Open in App

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अयोध्या (फैजाबाद) ही नहीं श्रावस्ती की सीट भी हार गई। राम मंदिर निर्माण से इन दोनों सीट का जुड़ाव है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। राम मंदिर निर्माण भाजपा का चुनावी मुद्दा रहा है। इसलिए अयोध्या सीट भाजपा के लिए अहम थी। इसी प्रकार श्रावस्ती सीट से साकेत मिश्रा भाजपा के प्रत्याशी थे, वह चुनाव हार गए। जबकि साकेत मिश्रा के पिता नृपेंद्र मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद विश्वासपात्र अफसर रहे हैं और वर्तमान में वह अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं। उनकी देखरेख में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसलिए श्रावस्ती सीट भी भाजपा के लिए अहम थी, लेकिन यह सीट भी भाजपा 75 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गई।  

श्रावस्ती लोकसभा सीट पर साकेत मिश्रा के खिलाफ निवर्तमान सांसद राम शिरोमणि वर्मा हाथी का साथ छोड़ कर सपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़े थे। उत्तर प्रदेश के सबसे गरीब जिलों में से एक श्रावस्ती की इस सीट पर पूरे देश ही निगाह थी। लोगों का लग रहा था कि साकेत मिश्रा जिंहोने आईपीएस की सर्विस छोड़कर सालों तक सिंगापुर में बैंकिंग सेक्टर में काम किया। फिर वह देश में लौटे और भाजपा में शामिल होकर विधान परिषद सदस्य हुए और पूर्वांचल के विकास को लेकर क्षेत्र में कार्य करने लगे। 

इसी दौरान उन्हे चुनाव मैदान में उतार दिया गया, तो उन्होंने ऐलान किया कि श्रावस्ती का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसी भावना रखने वाले साकेत यह चुनाव हार गए, जबकि अयोध्या की तर्ज पर श्रावस्ती में भी एयरपोर्ट बनाया गया है, सड़कों का जाल बिछाया गया है और केंद्रीय विद्यालय विद्यालय खुले हैं। लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में कई ऐसे इलाक़े हैं जहां विकास की रोशनी अब तक नहीं पहुंची है। शायद इसी का खामियाजा साकेत मिश्रा को हारा कर इस क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर फोड़ा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024श्रावस्तीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?