लाइव न्यूज़ :

UP Lok Sabha Elections 2024: परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- क्या राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2024 15:51 IST

UP Lok Sabha Elections 2024: सपा के मुखिया अखिलेश यादव की उम्मीदवारी वाली कन्नौज सीट समेत उनके परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी वाली वाली सभी पांचों सीट पर सपा की हार सुनिश्चित है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है।चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, दो चीजें साफ हो गई हैं। गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं।

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुलेगा। मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी में भाजपा उम्मीदवार अजय मिश्रा 'टेनी' के पक्ष में आयोजित एक जनसभा के संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव की उम्मीदवारी वाली कन्नौज सीट समेत उनके परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी वाली वाली सभी पांचों सीट पर सपा की हार सुनिश्चित है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, दो चीजें साफ हो गई हैं। एक तरफ, भारत के विकास, गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं। दूसरी तरफ, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का अपमान करने वाले, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले रामद्रोही हैं।" उन्होंने कहा, "रामद्रोही सपा सरकार के समय दंगा, कर्फ्यू होता था। व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं।

कांग्रेस के समय में देश में घुसपैठ होती थी। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था, विकास का कार्य ठप था। गरीबों को मिलने वाली योजनाओं में बंदरबांट होता था। आज तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।’ आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, "कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही है।

कांग्रेस के कार्यकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं, आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर थे जबकि सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी और आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी। मगर इस बार पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।" मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप