लाइव न्यूज़ :

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026ः अखिलेश यादव और राहुल गांधी में अलगाव?, सपा से गठबंधन नहीं, 11 सीट पर अकेले लड़ने की घोषणा, 5 सीट पर प्रत्याशी तय, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2025 21:23 IST

UP Legislative Council Elections 2026: अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी युवाओं और शिक्षकों की आवाज को सदन में बुलंद करने के लिए आगामी विधान परिषद चुनाव में सभी 11 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराय ने कहा कि पांच सीट पर प्रत्याशी तय किये जा चुके हैं।विधान परिषद सीट पर अरविंद सिंह पटेल के नाम शामिल हैं।विधि, शिक्षक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊः कांग्रेस ने वर्ष 2026 में होने विधान परिषद चुनाव के लिए 11 सीट पर अकेले लड़ने की घोषणा करते हुए पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की इन सीट पर चुनाव होना है। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी युवाओं और शिक्षकों की आवाज को सदन में बुलंद करने के लिए आगामी विधान परिषद चुनाव में सभी 11 सीट पर चुनाव लड़ेगी। राय ने कहा कि पांच सीट पर प्रत्याशी तय किये जा चुके हैं।

जिनमें मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट पर विक्रांत वशिष्ठ, आगरा स्नातक सीट पर रघुराज सिंह पाल, लखनऊ स्नातक सीट पर डॉ. देवमणि तिवारी, वाराणसी शिक्षक सीट पर संजय प्रियदर्शी और वाराणसी स्नातक विधान परिषद सीट पर अरविंद सिंह पटेल के नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक ‘कनेक्ट सेंटर’ स्थापित किया गया है और प्रत्येक जिले में एक कोऑर्डिनेटर कमेटी बनायी जाएगी, जो कनेक्ट सेंटर से जुड़ी रहेगी। राय ने कहा कि पार्टी की सभी शाखाओं व संगठनों को इसमें लगाया गया है और विधि, शिक्षक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी सीट पर सांसदों/विधायकों, पूर्व सांसदों/विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया जा रहा है और उनके साथ सह प्रभारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कुल 100 सीट हैं, जो विधायकों, निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्नातकों द्वारा चयनित सदस्यों से भरी जाती हैं। इसके अलावा कुछ सदस्यों को सरकार मनोनीत भी करती है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसराहुल गांधीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब