लाइव न्यूज़ :

उप्र विधान परिषद चुनाव : भाजपा के सात उम्‍मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:51 IST

Open in App

लखनऊ, 11 नवंबर उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्‍नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र की कुल 11 सीटों के लिए एक दिसंबर को होने वाले चुनाव के सिलसिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सात प्रत्‍याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा प्रदेश मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार लखनऊ खंड स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवनीश कुमार सिंह तथा लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उमेश द्विवेदी ने लखनऊ में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले दोनों उम्‍मीदवारों ने जुलूस निकाला जिसमें प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन और बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्‍ता समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

विधान परिषद चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि विधान परिषद के चुनाव में मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल व शिक्षक क्षेत्र से श्रीचन्द्र शर्मा ने मेरठ में, आगरा में आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से मानवेन्द्र प्रताप सिंह तथा शिक्षक क्षेत्र से डा. दिनेश चन्द्र वशिष्ठ ने वहीं झांसी में विधान परिषद खण्ड स्नातक क्षेत्र से यज्ञदत्त शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा के दो उम्‍मीदवारों बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से डाक्‍टर हरि सिंह ढिल्‍लो और वाराणसी खंड स्‍नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह ने मंगलवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। विधान परिषद की कुल 11 सीटों में भाजपा ने नौ सीटों पर अपने उम्‍मीदवार घोषित किये हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए