लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून पर उत्तर प्रदेश विधानमंडल में हंगामा, कार्यवाही हुई बाधित

By भाषा | Updated: December 17, 2019 14:27 IST

अलीगढ़ और लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में छात्रों द्वारा किये गये प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में सपा, बसपा और कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया । विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के जवाब से असंतुष्ट थे । उधर, विधान परिषद में भी ऐसा ही नजारा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ सदस्य प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार और कानून व्यवस्था के मुद्दे भी उठा रहे थे । सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हुई वैसे ही सदस्यों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया और सदन की कार्यवाही पूरे प्रश्नकाल के लिये स्थगित कर दी गई।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत मंगलवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के साथ हुई। पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने कानून व्यवस्था तथा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदेश में जारी प्रदर्शनों का मुद्दा उठाते हुए सदन में हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विपक्षी सदस्यों को समझाने की कोशिश की मगर हंगामा थमते न देख उन्होंने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिये के लिए स्थगित कर दी। आधे घंटे के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही सदस्यों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया और सदन की कार्यवाही पूरे प्रश्नकाल के लिये स्थगित कर दी गई।

अलीगढ़ और लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में छात्रों द्वारा किये गये प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में सपा, बसपा और कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया । विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के जवाब से असंतुष्ट थे । उधर, विधान परिषद में भी ऐसा ही नजारा रहा।

11 बजे जैसे ही परिषद का सत्र आरंभ हुआ वैसे ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के सदस्य आसन के समक्ष आ गये और संशोधित नागरिकता कानून, शिक्षण संस्थानों में पुलिस की कार्रवाई एवं बलात्कार जैसे मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे । सदस्य हाथ में पोस्टर लिये हुये थे। कुछ सदस्य प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार और कानून व्यवस्था के मुद्दे भी उठा रहे थे ।

सदस्यों के शोरशराबे के बीच विधानमंडल अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सुबह 11 बज कर 20 मिनट तक के लिये स्थगित कर दी । 11 बज कर 20 मिनट पर सदन की कार्यवाही पुन: शुरू होने पर सदन में वही नजारा था और बैठक दोपहर 12 बज कर 20 मिनट तक के लिये स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से विधानपरिषद में आज प्रश्नकाल नहीं हो सका।

इसके पूर्व सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और भाजपा की 'जनविरोधी नीतियों' के खिलाफ धरना भी दिया। सपा सदस्य सिर पर लाल टोपी पहनकर और हाथ में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे । यह प्रदर्शन संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में और प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार तथा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर था।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया