लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3 नए मामले सामने आये, यहां कुल 57 संक्रमितों का चल रहा है इलाज

By भाषा | Updated: April 20, 2020 19:29 IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चेरी काउंटी में रहने वाली 33 वर्षीय महिला, सेक्टर 55 में रहने वाली 61 वर्षीय महिला तथा सेक्टर 34 में रहने वाली 52 वर्षीय एक महिला कोविड-19 से संक्रमित पाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के डॉक्टर दोहरे ने बताया कि जनपद में 1967 लोगों की विदेश यात्रा की हिस्ट्री है। नोएडा में अब तक 2309 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं।

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन नये मामले सामने आये। इन मरीजों को मिलाकर जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। 43 मरीज अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 के संभावित 95 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। उन्होंने बताया कि इसमें 92 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चेरी काउंटी में रहने वाली 33 वर्षीय महिला, सेक्टर 55 में रहने वाली 61 वर्षीय महिला तथा सेक्टर 34 में रहने वाली 52 वर्षीय एक महिला कोविड-19 से संक्रमित पाई गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर 34, सेक्टर 55 व ग्रेटर नोएडा के चेरी काउंटी सोसाइटी को सील कर दिया गया है। वहां पर जिला प्रशासन द्वारा संक्रमणमुक्त करने आदि का कार्य किया जा रहा है। डॉक्टर दोहरे ने बताया कि आज कोविड-19 से संक्रमित पांच मरीजों अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि अब तक 43 मरीज अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 57 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। डॉक्टर दोहरे ने बताया कि जनपद में 1967 लोगों की विदेश यात्रा की हिस्ट्री है। अब तक 2309 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 4598 टीमें लगाकर कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों की सूची तैयार की जा रही है। अब तक 4,53,852 घरों का टीम ने दौरा किया है। 14,48,890 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुध नगर में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए 400 पृथक बेड तैयार किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के उपचार में प्रयोग होने वाली जरूरी चीजें जैसे कि पीपीई कीट, मास्क, सेनिटाइजर और दवा आदि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। वहीं जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने आज जारी एक आदेश में कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर में कोविड-19 के चलते संक्रमित मरीजों की संख्या तथा हॉटस्पॉट ज्यादा होने की वजह से यहां पर कोई भी नया कार्यालय, इकाई, प्रतिष्ठान अथवा सेवा चाहे वह केंद्र सरकार की हो, राज्य सरकार की हो, अर्द्ध सरकारी हो, अथवा निजी क्षेत्र की हो प्रारम्भ नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 15 अप्रैल को एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें कुछ कार्यालय एवं सेवाएं दिनांक 20 अप्रैल से प्रारंभ की जानी थी।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप