लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 2308 नए मामले, 34 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2020 05:38 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक 33,500 रोगी ठीक होकर अपने घर जा चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में 45,650 नमूनों की जांच की गयी।इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 15 लाख का आंकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक लगभग 16 लाख नमूनों की जांच की गयी है।पृथक वास में रह रहे लोगों को दिन में दो बार अपने तापमान एवं ऑक्सीजन स्तर की जांच कर कंट्रोल रूम को सूचित करना होगा।

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में कोविड-19 से 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1263 हो गयी है। राज्य में संक्रमण के 2308 नये मामलों के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 55,558 पहुंच चुकी है । अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, '' उत्तरप्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से 1263 रोगियों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में वर्तमान में संक्रमित रोगियों की संख्या 20,825 है।’’ राज्य में संक्रमण से 34 और मरीजों की मौत हो गयी। लखनऊ में पांच, कानपुर में चार, गोरखपुर में तीन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सुल्तानपुर, झांसी, और मिर्जापुर में दो-दो जबकि आगरा, जौनपुर, बस्ती, बाराबंकी, अलीगढ., बरेली,पीलीभीत,बलिया, बंदायू और कासगंज में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के 2308 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक 33,500 रोगी ठीक होकर अपने घर जा चुके है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में 45,650 नमूनों की जांच की गयी। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 15 लाख का आंकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक लगभग 16 लाख नमूनों की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट आने पर अब तक 3,50,437 लोगों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी। प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 रोगियों को कुछ शर्तों के साथ घर पर पृथक-वास की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर पर पृथक-वास में रहने वाले व्यक्तियों के लिए टोल फ्री नम्बर-18001805146 जारी किया गया है।

इस नंबर पर वो अपने स्वास्थ्य संबंधी अपडेट दे सकते है। घर पर पृथक वास में रह रहे लोगों के लिए थर्मामीटर एवं ऑक्सीमीटर अपने पास रखना अनिवार्य है। पृथक वास में रह रहे लोगों को दिन में दो बार अपने तापमान एवं ऑक्सीजन स्तर की जांच कर कंट्रोल रूम को सूचित करना होगा।

प्रसाद ने बताया कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के ई-संजीवनी पोर्टल का भी व्यापक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे पोर्टल पर उपलब्ध डॉक्टरों से टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सीय सलाह ले सकते है।

इस पोर्टल पर फोन नम्बर के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है। ई-संजीवनी के पर्चे पर सरकारी चिकित्सालयों से भी दवाईयां मिल सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप