लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1664 नये मामले, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 955

By भाषा | Updated: July 13, 2020 18:55 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 38,130 हो गये हैं जबकि संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 12, 972 है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने का निर्देश दिया है।उत्तर प्रदेश में कोविड हेल्पडेस्क के माध्यम से 1427 मरीज चिन्हित किये गये हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1664 नये मामले सामने आये जबकि 21 और लोगों की मौत के साथ ही संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 955 हो गयी। अपर मुख्य सचिव, गृह एवं सूचना, अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1664 नये मामले सामने आये हैं जबकि 869 लोग पूर्णतया उपचारित होकर घर गये और 21 लोगों की मौत हो गयी।

इस प्रकार संक्रमण के कुल मामले 38, 130 हो गये हैं जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 12, 972 है। उन्होंने बताया कि 24, 203 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं और संक्रमण के कारण मृतकों का आंकड़ा 955 पर पहुंच गया है।

अवस्थी ने बताया कि रविवार को लगभग 36 हजार टेस्ट किये गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि कोविड हेल्पडेस्क के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। कुल 19, 268 से अधिक मामलों में जांच की गयी और कोविड हेल्पडेस्क के माध्यम से 1427 मरीज चिन्हित किये गये जो लक्षणात्मक थे।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप