लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कोरोना संकट के बीच विदेश से आए 131 लोग नोएडा से लापता, पुलिस-प्रशासन कर रही है तलाश

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:20 IST

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुऐ उनकी जांच की जानी भी आवश्यक है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिला नोएडा में विदेश से अभी तक 1757 लोग लौटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस के अधिकारियों द्वारा लगाया जा रहा है, उनकी तलाश जारी है।जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के पॉज़िटिव मरीजो की संख्या 58 पहुंच चुकी है जिनमें से 8 लोग ठीक होकर लौट चुके है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों से नोएडा आये 131 लोग लापता हैं,जिनका अबतक पता नहीं चल पाया है । रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तमाम प्रयासों के बाद भी उनका पता नहीं लगा सके हैं और उनकी तलाश जारी है।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुऐ उनकी जांच की जानी भी आवश्यक है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिला नोएडा में विदेश से अभी तक 1757 लोग लौटे हैं। इनमें से 1626 लोगों को तो स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैक कर लिया है लेकिन 131 अब भी लापता हैं।

इनका पता स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस के अधिकारियों द्वारा लगाया जा रहा है, उनकी तलाश जारी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के पॉज़िटिव मरीजो की संख्या 58 पहुंच चुकी है जिनमें से 8 लोग ठीक होकर लौट चुके है।

जिले में 1129 मरीजों को अभी सर्विलान्स पर रखा गया है। 1020 लोगो का सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए है। जिसमे से 632 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 336 लोगो की रिपोर्ट का इंतजार चल रहा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडानोएडा समाचारगौतम बुद्ध नगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील