लाइव न्यूज़ :

यूपी कांवड़ यात्राः महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, 10000 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीएम योगी की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 18:45 IST

मुख्यमंत्री को कांवड़ यात्रा की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब छह करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने अधिकारियों को महिला केंद्रित सुरक्षा मॉडल लागू करने के निर्देश दिये।कांवड़ यात्रा के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।सहायता देंगी बल्कि संवेदनशील मामलों में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने सावन माह में शिवभक्तों की आस्था की प्रतीक कांवड़ यात्रा में खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के मार्ग पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस विभाग ने प्रदेशभर में कांवड़ यात्रा के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

मुख्यमंत्री को हाल में कांवड़ यात्रा की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब छह करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जो प्रदेश से होकर अपनी यात्रा पूरी करेंगे और इसमें 60 से 70 लाख महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। योगी ने अधिकारियों को महिला केंद्रित सुरक्षा मॉडल लागू करने के निर्देश दिये।

बयान के अनुसार, महिलाओं कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात महिला पुलिसकर्मियों में 8,541 मुख्य आरक्षी और 1,486 उपनिरीक्षक शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा योगी के निर्देश पर इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी तैनात की गई हैं, जो न केवल सहायता देंगी बल्कि संवेदनशील मामलों में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी।

इसके अलावा कई जिलों में महिला स्वयंसेवी संगठनों की मदद से “शक्ति हेल्प बूथ” की भी स्थापना की जा रही है। प्रदेश की सभी क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।

इसमें भी रात के समय सभी क्यूआरटी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य की गयी है। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर क्यूआरटी के गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि महिला श्रद्धालुओं समेत सभी श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशHaridwar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप