लाइव न्यूज़ :

UP IPS Transfer: 22 आईपीएस यहां से वहां?, बहराइच, बलिया, जौनपुर, कासगंज, अमेठी में कप्तान बदले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2024 20:49 IST

UP IPS Transfer: बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को वहां से हटाकर महिला और बाल सुरक्षा संगठन में एसपी पद पर भेजा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबहराइच, बलिया, जौनपुर, कासगंज, अमेठी में कप्तान बदल दिए हैं।उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारी बदले हैं।

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारी बदले हैं। योगी सरकार ने बहराइच, बलिया, जौनपुर, कासगंज, अमेठी में कप्तान बदल दिए हैं। कानून-व्यवस्था सुस्त-दुरुस्त करने के लिए सरकार ने अधिकारी यहां से वहां किए हैं। बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को वहां से हटाकर महिला और बाल सुरक्षा संगठन में एसपी पद पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल को प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज के पद पर नियुक्त किया गया है। क्रिसमस और नए साल को देखते हुए सरकार ने फेरबदल किए हैं।

डॉक्टर कौस्तुभ को एसपी जौनपुर बनाया गया है। केशव कुमार को पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर भेजा गया है। अपर्णा रजत कौशिक को एसपी अमेठी भेजा गया है। अंकिता शर्मा को एसपी कासगंज बनाया गया है। आईपीएस अनूप कुमार सिंह को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसपी लखनऊ भेजा गया है। विक्रांत वीर देवरिया के नए एसपी होंगे।

ओमवीर सिंह एसपी बलिया बनाया गया है। रामनयन सिंह को एसपी बहराइच भेजा गया है। चिरंजीव नाथ सिंह को हाथरस बनाया गया है। प्राची सिंह को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ बनाया गया है। अभिषेक महाजन को एसपी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। संकल्प शर्मा को डीसीपी लखनऊ भेजा है। निपुण अग्रवाल को लखनऊ डीसीपी बनाया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां