लाइव न्यूज़ :

UP Holi 2025: नमाज के लिए बाहर निकल रहे हो तो रंगों से बचने के लिए मुस्लिम पुरुष खुद को तिरपाल से ढक लें?, भाजपा नेता रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2025 14:55 IST

UP Holi 2025: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में राम मंदिर निर्माण के भाजपा की स्थानीय नेता रूबी आसिफ खान के प्रस्ताव पर सिंह ने कहा, ‘‘मैं इस प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन करता हूं और इसके लिए मैं भारी योगदान देने को तैयार हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसनातन धर्म को मानने वालों के लिए होली का त्योहार वर्ष में एक बार ही आता है।मस्जिदों के पास कुछ प्रतिबंधित क्षेत्रों में होली न खेलें, कोई व्यावहारिक समाधान नहीं है।त्योहार वर्ष में केवल एक बार आता है, जबकि जुमा की नमाज वर्ष में 52 बार होती है।

UP Holi 2025: अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने विवादित बयान में कहा कि इस शुक्रवार को होली के दिन नमाज के लिए बाहर निकलने के दौरान रंगों से बचने के लिए मुस्लिम पुरुष खुद को तिरपाल से ढक लें। इस साल होली का त्योहार शुक्रवार को है। रमजान का महीना भी चल रहा है। उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री के समकक्ष दर्जा प्राप्त भाजपा नेता रघुराज सिंह ने सोमवार रात संवाददाताओं से कहा, ‘‘सनातन धर्म को मानने वालों के लिए होली का त्योहार वर्ष में एक बार ही आता है।

उनसे यह अपेक्षा करना कि वे मस्जिदों के पास कुछ प्रतिबंधित क्षेत्रों में होली न खेलें, कोई व्यावहारिक समाधान नहीं है।’’ शुक्रवार की नमाज के लिए बाहर निकलते समय मुस्लिम पुरुष को खुद को तिरपाल से ढकने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुस्लिम महिलाएं भी खुद को हिजाब से ढक लेती हैं और एहतियात के तौर पर बहुत बार मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया जाता है।’’

भाजपा नेता का यह विवादित बयान संभल में एक सर्कल अधिकारी की उस टिप्पणी के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें सर्कल अधिकारी ने कहा था कि जो होली के रंगों से असहज महसूस करते हैं, उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए, क्योंकि यह त्योहार वर्ष में केवल एक बार आता है, जबकि जुमा की नमाज वर्ष में 52 बार होती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के पुलिस अधिकारी की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा था कि अधिकारी ने भले ही एक पहलवान के तौर पर बात की हो, लेकिन अर्जुन पुरस्कार विजेता ने जो कहा वह सही था। उत्तर प्रदेश की कई मस्जिदों ने होली पर शुक्रवार की नमाज का समय बदल दिया है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में राम मंदिर निर्माण के भाजपा की स्थानीय नेता रूबी आसिफ खान के प्रस्ताव पर सिंह ने कहा, ‘‘मैं इस प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन करता हूं और इसके लिए मैं भारी योगदान देने को तैयार हूं।’’ इस बीच, जिला प्रशासन होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहा है।

टॅग्स :होलीउत्तर प्रदेशमुस्लिम लॉ बोर्डयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर