लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी कनिका कपूर के साथ थे पार्टी में शामिल, कहा- मेरे पूरे परिवार पर खतरा, सब आइसोलेशन में

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2020 17:41 IST

लखनऊ में शुक्रवार (20 मार्च) को 4 नए केस मिलने के साथ ही शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 23 तक पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने अपने आपको सेल्फ क्वारंटाइन किया। लखनऊ के अलावा कनिका कानपुर में अपने एक रिश्तेदार की पार्टी में भी गईं थी। कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी।

लखनऊ: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर ने देश में हड़कंप मचा दी है। लंदन से 9 मार्च को वापस आने के बाद कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। एक टीवी चैनले से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने कहा है, जिस पार्टी में मैं गया था वहां कनिका कपूर भी मौजूद थीं। वह एक पारिवारिक आयोजन था। पार्टी में मेरे साथ मेरा पूरा परिवार गया था। जब से यह खबर मिली है कि कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव हैं, मैं और मेरा पूरा परिवार  आइसोलेशन में चले गए हैं। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री लंबे समय से कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता अभियान चला रहे थे, अब वह भी अपनी स्कैनिंग कराएंगे। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने अपने आपको सेल्फ क्वारंटाइन किया। 

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे व बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह को भी कोरोना का खतरा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा है। वसुंधरा राजे ने लखनऊ में खुद को आइसोलेशन में रखा है। वसुंधरा राजे संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ 15 मार्च को लखनऊ में पार्टी में थी। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लखनऊ में रहते हुए, मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ एक रात्रिभोज में हिस्सा लिया। कनिका भी वहां अतिथि थी। सावधानी के तौर पर मेरे बेटे और मैंने अपने आप को तुरंत सेल्फ क्वारंटाइन में रखा है।

जानें कनिका कपूर से कैसे हो सकता है सबको कोरोना का खतरा

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से 9 मार्च को लौटने के बाद लखनऊ एक पार्टी में गई थीं। कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी बीएसपी नेता अकबर अहमद डंपी की तरफ से आयोजित की गई थी और इसी में कनिका शामिल हुईं। उन्होंने एक पार्टी अपने घर पर और दूसरी ताज होटल में दी थी। 

इस पार्टी में कई नेताओं ने शिरकत की थी। इसमें कथित रूप से यूपी सरकार से जुड़े कुछ लोगों के भी शामिल होने की बात आ रही है।

कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। 

लखनऊ के अलावा कनिका कानपुर में अपने एक रिश्तेदार की पार्टी में भी गईं थी। कनिका के रिश्तेदार संजय टंडन ने एनबीटी से बात करते हुए कहा है कि गृह प्रवेश की पार्टी में 15-20 लोग आए थे। अब उन्हें कनिका के पॉजिटिव होने का पता चला। पूरी परिवार सेल्फ आइसोलेशन में चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकनिका कपूरसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण