लाइव न्यूज़ :

होली के रंगों से बचाने के लिए यूपी के अलीगढ़ में मस्जिद को तिरपाल से ढका गया, सामने आई तस्वीर; मस्जिद के केयरटेकर ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2023 12:34 IST

मस्जिद के केयरटेकर हाजी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि मस्जिद की दीवारों पर रंग न लगे इसके लिए पिछले 4-5 साल से हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहोली को देखते हुए अलीगढ़ में हलवाईयां मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। मस्जिद के केयर टेकर ने कहा कि प्रशासन के निर्देशानुसार ऐसा किया गया।

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रंगों से बचाने के लिए होली से पहले एक मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है। मस्जिद के केयरटेकर हाजी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि पुलिस-प्रशासन के निर्देशों पर ऐसा किया गया है। हाजी मोहम्मद के मुताबिक, ऐसा पिछले 4-5 सालों से किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि होली के त्योहार से पहले अलीगढ़ में हलवाईयां मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया। मस्जिद के केयरटेकर हाजी मोहम्मद इकबाल के हवाले से एजेंसी ने लिखा है कि मस्जिद की दीवारों पर रंग न लगे इसके लिए पिछले 4-5 साल से हो रहा है।

उधर, अलीगढ़ के सीओ सिटी अभय पाण्डेय (सर्किल ऑफिसर) ने बताया कि संवेदनशील एरिया होने के चलते जो भी संभ्रांत लोग हैं, उनसे बातचीत करके इस तरह के उपाय किए जाते हैं। सीओ ने कहा कि दोनों पक्षों के लोग सहयोग करते हैं। ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द्र बना रहे। शहर के कई हिस्सों में पुलिस व प्रशासन सतर्कता के उपाय व शांति की अपील कर रहे हैं।

पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली के बाबत अधिकारियों के साथ बैठक की थी। होली को देखते हुए नोएडा के गौतम बुद्धनगर में धारा 144 लगा दिया गया। जुलूस और ड्रोन वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगा दी गई है। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चौक-चौराहों पर अश्लील गाने बजाने वालों और हुड़दंग करने वालो से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :अलीगढ़होली 2023उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील