लाइव न्यूज़ :

UP Govt School Holiday Calendar 2020: यूपी के बेसिक स्कूलों में 2020 में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी, जानें कब-कब है हॉलीडे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2020 14:52 IST

कुल 33 दिनों की छुट्टियां होगी, क्योंकि होली पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी। इसमें साप्ताहिक अवकाश और गर्मी व ठंड की छुट्टियां शामिल नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें साप्ताहिक अवकाश और गर्मी व ठंड की छुट्टियां शामिल नहीं हैं।गर्मी की छुट्टियां 21 मई से लेकर 30 जून तक की होगी। 

UP govt school holiday calendar 2020: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 2020 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी। ये छुट्टियां एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू की जाएगी। 

सालभर में कुल 32 सार्वजनिक अवकाश होंगे। हालांकि छुट्टियां कुल 33 दिनों की होगी, क्योंकि होली पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी। इसमें साप्ताहिक अवकाश और गर्मी व ठंड की छुट्टियां शामिल नहीं हैं। गर्मी की छुट्टियां 21 मई से लेकर 30 जून तक की होगी। 

इसके अलावा  33 छुट्टियों में 5 ऐसी छुट्टियां हैं, जिस दिन स्कूल तो खुलेगा लेकिन शिक्षण कार्य नहीं किया जाएगा। इसमें  गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के साथ ही संत रविदास जयंती (9फरवरी), डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मदिवस(14 अप्रैल) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) की छुट्टियां शामिल की गई हैं।

 इन 33 में से पांच छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), संत रविदास जयंती (9 फरवरी), मोहर्रम (30 अगस्त), दशहरा (25अक्तूबर) और गोवर्धन पूजा (15 नवंबर) की छुट्टियां शामिल हैं। 

यूपी के बेसिक स्कूलों में 2020 में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट

1.गुरु गोविंद सिंह जयंती - 2 जनवरी2.मकर संक्रांति - 15 जनवरी3.गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी4.बसंत पंचमी - 30 जनवरी5.संत रविदास जयंती - 9 फरवरी6.महाशिवरात्रि - 21 फरवरी7.होलिका दहन/मो. हजरत अली का जन्म दिवस - 9 मार्च8.होली - 10 एवं 11 मार्च9.रामनवमी - 2 अप्रैल10.महावीर जयंती - 6 अप्रैल11.गुड फ्राइडे - 10 अप्रैल12.डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस - 14 अप्रैल13.बुद्ध पूर्णिमा - 7 मई14.ईद उल फितर - 25 मई15.ईद उल जुहा (बकरीद) - 1 अगस्त16.रक्षाबंधन - 3 अगस्त17.जन्माष्टमी - 12 अगस्त18.स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त19.मोहर्रम - 30 अगस्त20.महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्तूबर21.चेहल्लुम - 8 अक्तूबर22.दशहरा (महानवमी) - 24 अक्तूबर23.दशहरा (विजयदशमी) - 25 अक्तूबर24.ईद-ए-मिलाद/बारावफात - 30 अक्तूबर25.महर्षि वाल्मीकि जयंती/सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती - 31 अक्तूबर26.नरक चतुर्दशी - 13 नवंबर27.दीपावली - 14 नवंबर28.गोवर्द्धन पूजा - 15 नवंबर29.भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती - 16 नवंबर30.छठ पूजा पर्व - 20 नवंबर31.गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा - 30 नवंबर32.क्रिसमस डे - 25 दिसंबर

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर