लाइव न्यूज़ :

मजदूरों को मदद कर रहे लोगों को जेल में डाल रही यूपी सरकार: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: May 21, 2020 17:19 IST

प्रियंका गांधी ने कहा ''कोरोना आपदा काल में पूरा देश एकजुट होकर महामारी से लड़ रहा है मगर यूपी सरकार श्रमिकों के लिए बस, ट्रेन टिकट, खाने और राशन का इंतजाम करने वालों को जेल में डाल रही है।''

Open in App
ठळक मुद्देबसों को लौटाने पर कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचल दिया।कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि इस आपदा के दौरान हमारे लिए पहले मानवता है, फिर राजनीति।

लखनऊ: प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए 1000 बसों की पेशकश को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध के एक दिन बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं से श्रमिकों की आवाज उठाने का संदेश दिया। उत्तर प्रदेशकांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश भेजकर कहा है कि हमें कोई डरा नहीं सकता और हम पूरी ताकत से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे।

प्रियंका ने कहा, ''साथियों, आपने देखा योगी सरकार का कोरोना वायरस महामारी से लड़ने का तरीका। कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम किया तो योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया ।'' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज राजीव गांधी जी का 30वां शहादत दिवस है। राजीव जी ने देश के लिए अपनी जान दी। गरीबों का दर्द उनसे देखा नहीं जाता था। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब उनकी सोच के वारिस हैं। हमने राजीव जी से सीखा है कमजोरों की मदद करना। हमें कोई नहीं डरा सकता।’’

इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया कि पैदल चलते श्रमिकों, पैदल चलती गर्भवती स्त्रियों की पीड़ा को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की। इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक तीन दिन में अपने घर पहुंच जाते। बसें वापस लौट गईं। श्रमिक पैदल चलते रहे। भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचल दिया। बयान में आगे कहा गया कि यूपी की भाजपा सरकार ने इन बसों को रोक दिया। न केवल इन बसों को रोका गया बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस कोरोना आपदा की शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि इस आपदा के दौरान हमारे लिए पहले मानवता है, फिर राजनीति। इसी सिलसिले से कांग्रेस पार्टी ने 67 लाख लोगों तक मदद पहुंचाई है। बाहर फंसे लोगों को मदद का काम भी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर श्रमिकों के घर वापस आने का किराया भरने का काम भी कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि 36 घंटे से ज्यादा समय तक बसों पर राजनीति होती रही और उन बसों को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

टॅग्स :प्रियंका गांधीप्रवासी मजदूरउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप