लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में नए मदरसों को नहीं मिलेगा सरकारी अनुदान

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2022 11:04 IST

योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए मदरसों के अनुदान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तर प्रदेश में नए मदरसों को सरकार अनुदान नहीं मिलेगा। योगी सरकार ने नए मदरसों को अनुदान सूची से बाहर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनए मदरसों को योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी अनुदान नहीं दिया गया था। योगी सरकार ने नए मदरसों को अनुदान सूची से बाहर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत सरकार ने नए मदरसों के अनुदान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट के फैसले में नए मदरसों को अनुदान सूची से बाहर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब नए मदरसों को यूपी सरकार की ओर से कोई अनुदान नहीं मिलेगा। 

बता दें कि नए मदरसों को योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी अनुदान नहीं दिया गया था। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में 558 मदरसों को सरकारी अनुदान दिया जा रहा है। मालूम हो, योगी सरकार ने इससे पहले भी पिछले महीने आधुनिक मदरसा योजना के तहत राज्य में मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सांसद के रूप में आठ वर्ष के सफल कार्यकाल और प्रधानमंत्री के रूप में देश को दिये सफल नेतृत्व के लिए हृदय से बधाई देते हुए अभिनन्दन किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पीएम द्वारा लखनऊ आकर प्रदेश के पूरे मंत्रिमंडल के साथ संवाद करने और उनको मार्गदर्शन से अभिसिंचित करने के लिए सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए