लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार ने कहा, 'वक्फ की संपत्ति खुदा की है, इसे किसी को कब्जा नहीं करने देंगे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 21, 2022 13:29 IST

यूपी की योगी सरकार प्रदेश में वक्फ की मौजूदा करोड़ो-अरबों की संपत्ति का सर्वे करा रही है और इसके अवैध खरीद-फरोख्त या अतिक्रमण पर सख्त कदम उठाते हुए लगाम लगाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार ने वक्फ की संपत्तियों को खुदा की संपत्ति बताया, कहा- नहीं करने देंगे किसी को कब्जावक्फ की मौजूदा करोड़ो-अरबों की संपत्ति को बचाने के लिए कराया जा रहा है सर्वे योगी सरकार वक्फ की संपत्तियों का संरक्षण करने के लिए अच्छी मंशा से सर्वे करा रही है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वक्फ की संपत्तियों के होने वाले सर्वे के संबंध में एक बाद स्पष्ट कर दी है कि वक्फ की संपत्ति खुदा की संपत्ति है। इसलिए यूपी सरकार इसे किसी को भी कब्जा करने या फिर इसके अवैध इस्तेमाल की इजाजत नहीं देगी।

इस कारण योगी सरकार प्रदेश में वक्फ की मौजूदा करोड़ो-अरबों की संपत्ति का सर्वे करा रही है और इसके अवैध खरीद-फरोख्त या अतिक्रमण पर सख्त कदम उठाते हुए लगाम लगाएगी।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश मुस्लिम वक्फ और हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, "सरकार के लिए वक्फ संपत्तियां बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वक्फ की संपत्ति खुदा की संपत्ति है और सरकार इस पर किसी को भी कब्जा करने का अनुमति नहीं देगी। सरकार ने वक्फ की संपत्ति के संरक्षण के लिए अच्छी मंशा से सर्वे शुरू किया है। पहले वक्फ संपत्तियों की पहचान की जाएगी उसके बाद उस पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

मालूम हो कि यूपी सरकार ने वक्फ की संपत्तियों के सर्वे का आदेश तब दिया, जब उसके पास इसके अवैध कब्जे को लेकर कई शिकायतें दर्ज हुईं। बताया जा रहा है कि वक्फ की संपत्तियां सीधे शिया और सुन्नी वक्फ बोर्डों का अधीन हैं। इस कारण बहुत से मुस्लिम धर्मगुरु कथिततौर से अपने लोगों के जरिये इन बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं या इन्हें बेच देते हैं।

बताया जा रहा है कि करोड़ो-अरबों की संपत्ति होने के बावजूद यूपी वक्फ बोर्ड इस समय घाटे में चल रहे हैं और गाहे-बगाहे वो उत्तर प्रदेश सरकार से अनुदान की भी  मांग करता रहता है। चूंकि वक्फ संपत्तियों पर पर सरकार का सीधे कोई हस्तक्षेप नहीं है।

इस कारण वक्फ की संपत्तियों की अवैध खरीद-फरोख्त की जाती है। लेकिन अब योगी सरकार ने मामले में सख्ती दिखाते हुए वक्फ की मौजूदा संपत्तियों का सर्वे करना का आदेश दिया है। जिसका यूपी वक्फ बोर्ड द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है और इसे वक्फ के कार्य में सरकार की दखलंदाजी बताया जा रहा है।

लेकिन इस संबंध में यूपी मुस्लिम वक्फ और हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वक्फ से जुड़ी सभी संपत्तियों का सर्वे कराया जाएगा और इस संबंध में कानूनी तौर पर सारी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा लेकिन अगर किसी ने सर्वे का विरोध किया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह