लाइव न्यूज़ :

जनहित, गांवों, विकास समेत कई अहम मुददों पर चर्चा के लिये तैयार है उप्र सरकार: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: August 17, 2021 11:34 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मंगलवार को कहा कि सरकार जनहित, गांवों, विकास, युवाओं और महिलाओं आदि से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिये तैयार है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनहित, गांवों, विकास, युवाओं और महिलाओं से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर चर्चा के लिये तैयार है । योगी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से निपटने को लेकर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए सात करोड़ नमूनों की जांच की गयी और प्रदेश टीके की छह करोड़ खुराक देने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि सदन के सदस्य कोरोना वायरस की जांच और संक्रमण से निपटने संबंधी प्रयासों पर सहयोग करेंगे, तो अफवाह फैलाने वाले तत्व बेनकाब होंगे। उन्होंने नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया । उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा हैं, जो 24 अगस्त तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप