लाइव न्यूज़ :

UP के 13 आईएएस अफसरों का तबादला, तीन मंडलों में नए आयुक्त और 5 जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती, देखें सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2022 12:12 IST

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल, वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक, प्रयागराज मंडल के आयुक्त संजय गोयल को झांसी मंडल का आयुक्त पद पर तैनात किया गया...

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को आयुक्त (प्रयागराज मंडल) पद पर तैनात किया गयाअंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए तीन मंडलों में नये आयुक्त और पांच जिलों में नये जिलाधिकारियों की तैनाती की है। शुक्रवार को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चित्रकूट, झांसी और प्रयागराज मंडल में नये आयुक्त तथा वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर में नये जिलाधिकारी तैनात किये गये हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल, वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक, प्रयागराज मंडल के आयुक्त संजय गोयल को झांसी मंडल का आयुक्त, वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को आयुक्त (प्रयागराज मंडल), कुशीनगर के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी, उन्नाव के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को कुशीनगर जिलाधिकारी, फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को जिलाधिकारी-उन्नाव, बलरामपुर की जिलाधिकारी श्रुति को फतेहपुर की जिलाधिकारी, कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी डाक्टर महेंद्र कुमार को जिलाधिकारी-बलरामपुर के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी को परियोजना प्रशासक (ग्रेटर शारदा सहायक), वाणिज्य कर की अपर आयुक्त सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग (उप्र) तथा जौनपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को कानपुर नगर में इसी पद पर तैनाती दी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशIASयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप