लाइव न्यूज़ :

यूपी: 31 सालों से बंद योगी आदित्यनाथ के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' गोरखपुर उर्वरक प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 दिसंबर को करेंगे उद्घाटन

By विशाल कुमार | Updated: December 2, 2021 16:01 IST

प्रधानमंत्री राज्य में दूसरे एम्स का भी गोरखपुर में उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल अस्पताल के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में नौ अत्याधुनिक लैब का भी उद्घाटन करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे7 दिसंबर में को प्रधानमंत्री पिछले 31 सालों से बंद गोरखपुर के उर्वरक प्लांट का उद्घाटन करेंगे.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले को बड़ा तोहफा होगा.साल 1990 में एक दुर्घटना के बाद इसे बंद कर दिया गया था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कई दौरे करने वाले हैं. इसी क्रम में 7 दिसंबर में को प्रधानमंत्री पिछले 31 सालों से बंद गोरखपुर के उर्वरक प्लांट का उद्घाटन करेंगे जो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले को बड़ा तोहफा होगा.

प्रधानमंत्री राज्य में दूसरे एम्स का भी गोरखपुर में उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल अस्पताल के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में नौ अत्याधुनिक लैब का भी उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान उर्वरक प्लांट के उद्घाटन के साथ ही उसका एरियल सर्वे होगा. साल 1998 में पहली बार गोरखपुर सांसद बनने के बाद ही योगी आदित्यनाथ इसे दोबारा शुरू करवाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. इस प्लांट को दोबारा शुरू करने के लिए करीब 8000 करोड़ रुपये खर्च किए गए.

सूत्रों के अनुसार, यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है और साल 1998 से एक भी ऐसा संसद सत्र नहीं रहा है जब आदित्यनाथ ने इसे दोबारा शुरू करवाने के लिए आवाज न उठाई हो. साल 1990 में एक दुर्घटना के बाद इसे बंद कर दिया गया था.

अधिकारियों का कहना है कि इससे पूरे इलाके को नीम कोटेड यूरिया मिलेगा और इसकी प्रतिदिन उत्पादन क्षमता 3850 मीट्रिक टन और वार्षिक उत्पादन क्षमता 12.7 लाथ मीट्रिक टन है. इससे भारत की यूरिया आयात पर निर्भरता कम होगी और 10 हजार रोजगार पैदा होगा. एक अधिकारी ने कहा कि यहां काम करने वाले 30 फीसदी युवा पूर्वांचल क्षेत्र के हौं और उनमें से कई महिलाएं हैं.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप