लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः एसटीएफ ने किया CTET प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल गिरोह का पर्दाफाश

By भाषा | Updated: December 10, 2019 04:23 IST

सीटीईटी प्रश्नपत्र लीक कांडः एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम धीरज और चंद्रपाल उर्फ जीतू है। धीरज गैंग का मुखिया है। दोनों जालौन के रहने वाले हैं। गिरोह के सदस्य आलोक सेंगर और प्रिंस फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय टीचर अर्हता परीक्षा (सीटीईटी) के प्रश्न पत्र लीक करने में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। कानपुर की एसटीएफ इकाई ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। इसमें गिरोह का मुखिया भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय टीचर अर्हता परीक्षा (सीटीईटी) के प्रश्न पत्र लीक करने में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को गिरोह के दो सदस्यों को लखनऊ और कानपुर की एसटीएफ इकाई ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। इसमें गिरोह का मुखिया भी शामिल है।

एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम धीरज और चंद्रपाल उर्फ जीतू है। धीरज गैंग का मुखिया है। दोनों जालौन के रहने वाले हैं। गिरोह के सदस्य आलोक सेंगर और प्रिंस फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार लोग पैसे लेकर प्रश्न पत्र लीक करते थे।

एसटीएफ ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एक वोटर आईडी, दो प्रवेश पत्र और 21 पन्नों का दस्तावेज बरामद किया है जो संभवत प्रश्न पत्र है। उनके पास से 4,450 रुपए नकद भी बरामद हुआ है। भादंसं एवं आईटी एक्ट के तहत कानपुर के चकेरी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण