लाइव न्यूज़ :

सुल्तानपुरः पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार और कंटेनर ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 4 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2022 08:20 IST

इस दुर्घटना में बिहार के आनंद प्रकाश (35 साल), अखिलेश सिंह (35 साल) दीपक कुमार (37 साल) व एक अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक अखिलेश और दीपक बिहार में औरंगाबाद जिले के निवासी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार बीएमडब्लू कार सुलतानपुर की ओर से आ रही थी जबकि कंटेनर ट्रक लखनऊ की तरफ से।इस टक्कर में ट्रक कार पर चढ़ गया, जिससे कार के परखच्चे उड़ गये। 

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को दोपहर कार और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी, जिसमें बिहार के चार युवकों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार सुलतानपुर की ओर से जा रही बीएमडब्लू कार और लखनऊ की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक में भिड़ंत हो गयी। इस टक्कर में ट्रक कार पर चढ़ गया, जिससे कार के परखच्चे उड़ गये। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया और जिला प्रशासन जरूरी निर्देश दिए। कार में सवार एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। इस दुर्घटना में बिहार के आनंद प्रकाश (35 साल), अखिलेश सिंह (35 साल) दीपक कुमार (37 साल) व एक अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक अखिलेश और दीपक बिहार में औरंगाबाद जिले के निवासी हैं। 

हादसे का शिकार हुयी बीएमडब्लू कार उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल के पते पर दर्ज है। कंटेनर ट्रक का मालिक कयूम मुरादाबाद का रहनेवाला है। दुर्घटना के बाद पुलिस और यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान किया। 

घटना की सूचना मिलने पर सुलतानपुर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने क्षेत्रीय एसडीएम से दुर्घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गुप्ता ने बताया कि कार के नम्बर के जरिए मृतकों की पहचान गयी है। क्रेन मंगवा कर वाहनों को हटवाया गया। यह काफी हाई स्पीड एक्सीडेंट है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए डॉक्टर को निर्देशित कर दिया गया है। यूपीडा के अधिकारी जांच कर रिपोर्ट देंगे।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत