लाइव न्यूज़ :

यूपी: कुएं में गिरे बछड़े को निकालने गए पांच युवकों की मौत, पीड़ितों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख रुपए का मुआवजा

By स्वाति सिंह | Updated: September 8, 2020 21:59 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देकुएं में गिरे बछड़े को निकालने के लिए पांच युवक कुएं में उतरे और पांचों की मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस की वजह से ये बेहोश हो गए और डूबने से इनकी मौत हो गई

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक कुएं में गिरे बछड़े को निकालने के लिए पांच युवक कुएं में उतरे और पांचों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस की वजह से ये बेहोश हो गए और डूबने से इनकी मौत हो गई।

घटना की जानकरी मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, नगर पालिका और मजिस्‍ट्रेट मौके पर पहुंचे। फिर पांचों को कुएं से बाहर निकाला गया और उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित किया गया। विधि द्वारा आगे की कार्रवाई कराई जा रही है, मृतक के परिजनों को सहायता दी जाएगी। खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

बता दें कि मौके पर आला अधिराकरी भी पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बछड़ा कुएं में गिर गया था। जिसे निकालने के लिए पांच युवक कुएं में उतरे थे लेकिन डूबने से उनकी मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका जताई जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी युवकों की उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच बताई जा रही है। प्रशासन ने कड़ी मेहनत के बाद सभी के शवों को निकाल लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों में एक परिवार के चार लोग हैं। जो एक दूसरे को बचाने के इरादे से कुएं में गए थे। इस कुएं में लोग कूड़ा कचड़ा डालते हैं और इसके अंदर कीचड़ है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जहरीली गैस की वजह से ये अंदर बेहोश हो गए और डूब गए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत