लाइव न्यूज़ :

उप्र: चिंगारी से लगी आग, पटाखा बाजार जलकर खाक

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:17 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), तीन नवंबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मिहींपुरवा बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे अस्थायी पटाखा बाजार में बुधवार को भीषण आग लग गई जिससे पूरा बाजार जलकर राख हो गया। पटाखा विक्रेताओं के अनुसार, करीब 20 दुकानों का 50 लाख रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा बाजार स्थित नवोदय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रशासन की अनुमति से अस्थाई पटाखा बाजार लगाया गया था। बृहस्पतिवार को दीवाली है। इसके चलते बुधवार देर शाम पटाखा खरीदने वालों की भीड़ बाजार में लगी थी, जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति पटाखा खरीदकर बाजार में ही जलाकर देखने लगा जिसकी चिंगारी से दुकानों में रखी आतिशबाजी ने आग पकड़ ली। धू-धू कर दुकानों में रखी आतिशबाजी जलने लगी। बाजार में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पटाखे की चिंगारी से दुकानों में आग लगी है। उन्होंने कहा कि दमकल व स्थानीय निवासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर कोई जनहानि नहीं हुई है। घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।

उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व कर्मियों को घटना की जांच व नुकसान के आंकलन के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस, अग्निशमन विभाग व राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?