लाइव न्यूज़ :

यूपी: सपा के MLC उम्मीदवार कफील खान पर एफआईआर दर्ज, महिला मरीज की जांच के लिए जबरन एंबुलेंस में घुसने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: March 31, 2022 16:47 IST

घटना 26 मार्च की है, लेकिन भलुहानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कार्यरत एंबुलेंस चालक प्रकाश पटेल की शिकायत पर मंगलवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि खान ड्राइवर के रोकने के बावजूद एक एम्बुलेंस में जबरन घुस गए।खान देवरिया-कुशीनगर सीट से एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं।खान ने आरोप लगाया है कि मामला राजनीति से प्रेरित है।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान पर देवरिया में एक लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने के लिए आपराधिक बल का उपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि खान एक महिला रोगी की जांच करने के लिए ड्राइवर के रोकने के बावजूद एक एम्बुलेंस में जबरन घुस गए। हालांकि देवरिया-कुशीनगर सीट से एमएलसी का चुनाव लड़ रहे खान ने आरोप लगाया है कि मामला राजनीति से प्रेरित है।

घटना 26 मार्च की है, लेकिन भलुहानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कार्यरत एंबुलेंस चालक प्रकाश पटेल की शिकायत पर मंगलवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चूंकि एम्बुलेंस में आवश्यक मात्रा में ऑक्सीजन नहीं थी, इसलिए वे अपने साथ अंबु बैग (कृत्रिम मैनुअल ब्रीदिंग यूनिट) ले जा रहे थे। लेकिन, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।

28 मार्च को खान ने अपने ट्वीट में कहा कि जिस एंबुलेंस में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था। इसके अलावा, अस्पताल में कोई अंबु बैग, लैरींगोस्कोपी, ईटी ट्यूब (एंडोट्रैचियल ट्यूब) और जीवन रक्षक दवाएं नहीं थीं। खान ने कहा कि जब मैं अस्पताल से बाहर आ रहा था तो एक युवक ने मुझसे एंबुलेंस के अंदर पड़ी अपनी मां की जांच करने को कहा।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मेरे खिलाफ मामला इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि अस्पताल और एंबुलेंस में मुझे जो कमियां मिलीं, उसके बारे में मैंने ट्वीट किया था। मेरे खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है। मैं चुनाव लड़ रहा हूं और लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं। मेरा ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने मेरे खिलाफ केस कर दिया। मैं इस मामले को अपने उत्पीड़न की निरंतरता के रूप में देखता हूं।

देवरिया के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कि जांच के दौरान उन्होंने पाया कि खान द्वारा एम्बुलेंस में आवश्यक सुविधाओं की कमी के आरोप झूठे थे।

पिछले साल नवंबर में, राज्य सरकार ने खान को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया था, यह कहते हुए कि यह निर्णय गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में कथित ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्चों की मौत से जुड़ा था। इसके बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने खान को निलंबित करने के यूपी सरकार के आदेश पर रोक लगा दी। 

साल 2017 में, अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद खान को निलंबित कर दिया गया था और गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।

टॅग्स :Kafeel Khanसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथSamajwadi PartyYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए