लाइव न्यूज़ :

यूपी के फर्रुखाबाद का नाम बदलकर ‘पांचाल नगर’ रखने की मांग, भाजपा सांसद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी

By भाषा | Updated: April 1, 2022 21:28 IST

फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने इस जगह का नाम बदलने की मांग रखी है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर फर्रुखाबाद का नाम 'पांचाल नगर' रखने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देफर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी।भाजपा सांसद ने कहा है कि 1714 में मुगल शासक फर्रूखसियर ने इसका नाम बदला था।भाजपा सांसद ने कहा कि फर्रुखाबाद पौराणिक क्षेत्र है और इसका जिक्र महाभारत-रामायण में भी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फर्रुखाबाद का नाम बदलकर ‘पांचाल नगर’ रखने की मांग की है। राजपूत ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, “फर्रुखाबाद का इतिहास पौराणिक काल से ही बेहद समृद्ध है। पूर्व में फर्रुखाबाद को पांचाल क्षेत्र कहा जाता था और यह शहर पांचाल राज्य की राजधानी हुआ करता था।”

उन्होंने लिखा है, “फर्रुखाबाद स्थित कंपिल का हिंदी और जैन, दोनों ही धर्मों के अनुयायियों के बीच खासा महत्व है। यहां स्थित बौद्ध धर्म के तीर्थ संकिसा में श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमा और जापान इत्यादि देशों के बौद्ध विहार भी बने हुए हैं।” राजपूत ने कहा है कि मगर वर्ष 1714 में मुगल शासक फर्रूखसियर ने भारतीय पौराणिक संस्कृति को नष्ट करने के उद्देश्य से इस ऐतिहासिक नगर का नाम बदलकर अपने नाम पर फर्रुखाबाद कर दिया था।

फर्रुखाबाद का रामायण-महाभारत में जिक्र, जैन धर्म के लिए पवित्र स्थान

भाजपा सांसद ने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर कर दिया जाए।

गौरतलब है कि फर्रुखाबाद को फतेहगढ़ के नाम से भी जाना जाता है और यहां स्थित कंपिल को द्रौपदी का जन्मस्थान माना जाता है। द्रौपदी को पांचाली भी कहा जाता था। फतेहगढ़ से उत्तर-पश्चिम दिशा में 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसका उल्लेख रामायण और महाभारत में भी पाया जाता है।

महाभारत में कहा गया है कि राजा द्रुपद ने द्रौपदी का स्वयंवर यहीं आयोजित किया था। कंपिल पांचाल देश की राजधानी भी था। यह स्थान हिंदू और जैन, दोनों ही धर्मों के लिए पवित्र है। जैन धर्मग्रंथों के अनुसार, प्रथम तीर्थंकर श्री ॠषभदेव ने इस नगर को बसाया और उन्होंने अपना पहला उपदेश भी यहीं दिया था। वहीं, तेरहवें तीर्थंकर बिमलदेव ने अपना पूरा जीवन यहीं बिताया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफ़र्रूख़ाबादयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार