लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबाद बंधक संकट खत्म: बचाए गए सभी बच्चे, पुलिस कार्रवाई में मारा गया आरोपी

By भाषा | Updated: January 31, 2020 02:25 IST

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने देर रात बताया, ‘‘सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बच्चों को बंधक बनाने वाले को मार गिराया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को उप्र पुलिस और एटीएस की टीम ने देर रात मार गिराया और सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया गया। जिस व्यक्ति ने बंधक बनाया था उसके बारे में जानकारी मिली थी कि वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद के कठरिया गांव में बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को उप्र पुलिस और एटीएस की टीम ने देर रात मार गिराया और सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया गया।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने देर रात भाषा को बताया, ‘‘सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बच्चों को बंधक बनाने वाले को मार गिराया गया है।’’

गुरुवार शाम को एक व्यक्ति ने जन्मदिन मनाने के बहाने करीब बीस बच्चों को अपने घर में बुलाकर बंधक बना लिया था। इससे पहले एडीजी कानून व्यवस्था पी वी रामाशास्त्री ने बताया कि मकान में करीब बीस बच्चे बंधक बनाये गये थे।

जिस व्यक्ति ने बंधक बनाया था उसके बारे में जानकारी मिली थी कि वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रख रहे थे और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक कर उन्हें घटनास्थल पर रहने का निर्देश दिया था।

आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस व्यक्ति ने अपनी बच्ची के जन्मदिन के बहाने बच्चों को अपने घर बुलाया था और घर के नीचे बने बेसमेंट में इन बच्चों को रखा था। उसने मकान के अंदर से छह फायर भी किये।

वह स्थानीय विधायक से बात करना चाहता था, विधायक वहां गये लेकिन उसने उनसे बात नहीं की। पुलिस ने उसके एक रिश्तेदार को भी बातचीत के लिये घर के करीब भेजा लेकिन उस व्यक्ति ने रिश्तेदार पर भी गोली चला दी जिससे वह घायल हो गये।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथलोकमत हिंदी समाचारLokmat hindi news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो