लाइव न्यूज़ :

यूपी: फर्जी कोरोना टेस्ट की आरोपी महिलाओं को एक महीने बाद जमानत, यूएपीए के तहत गिरफ्तार बेटों से मिलने गई थीं

By विशाल कुमार | Updated: November 3, 2021 10:39 IST

पुलिस ने दोनों युवकों को भाजपा शासित राज्य में संवेदनशील स्थानों पर हिंदू नेताओं की हत्या और आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए 11 फरवरी को गिरफ्तार किया था.

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार हुए थे दो युवक.23 अक्टूबर को जमानत दी गई और 31 अक्टूबर को रिहा कर दिया गया.महिलाओं को करीब 30 पुलिसवालों ने आकर होटल से गिरफ्तार कर लिया था.

बेंगलुरु: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा यूएपीए के तहत गिरफ्तार दो युवकों से मिलने आने वाली केरल की तीन महिलाओं को फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पेश करने के आरोप में एक महीने की जेल के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, 65 वर्षीय हलीमा, 62 वर्षीय नसीमा और उनकी 31 वर्षीय बहू महसीना केरल के पथानामथिट्टा और कोझीकोड से सितंबर में अपने बेटों फिरोज खान और अंशद बदरुद्दीन से मिलने आई थीं.

पुलिस ने दोनों युवकों को भाजपा शासित राज्य में संवेदनशील स्थानों पर हिंदू नेताओं की हत्या और आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए 11 फरवरी को गैर कानूनी गतिविधियां निवारक अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उन्हें दक्षिणपंथी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य बताया था जो कि प्रतिबंधित नहीं है.

24 सितंबर को वे कोर्ट में मिलने गई तो उन्हें पेश नहीं किया गया. इसके बाद वे जेल में मिलने गईं तो वहां भी नहीं मिलने दिया गया. अगले उन्हें करीब 30 पुलिसवालों ने आकर होटल से उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

तीन महिलाओं को लखनऊ अतिरिक्त सत्र अदालत द्वारा 23 अक्टूबर को जमानत दी गई और 31 अक्टूबर को रिहा कर दिया गया. 25 सितंबर से 36 दिन जेल में बिताने के बाद वे सोमवार को केरल पहुंचीं.

अदालत ने जमानत देते हुए कहा कि पुलिस यह पेश कर पाने में विफल साबित हुई कि तीनों महिलाओं को कोविड-19 संक्रमण था और न ही उनका पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है.

इस मामले के जांच प्रभारी लखनऊ के गोसाईंगंज पुलिस स्टेशन प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान वे छुट्टी पर थे और मामले के सभी पहलूओं को देखेंगे.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशUAPAकोविड-19 इंडियायोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप