लाइव न्यूज़ :

यूपी के आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का निधन, समाजवादी पार्टी में शोक, दी विनम्र श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: January 25, 2020 22:27 IST

वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, जहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका निधन हुआ।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका निधन हुआ।

मूल रूप से फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी रामकृष्ण यादव पेशे से अधिवक्ता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कम्युनिस्ट पार्टी से की थी लेकिन बाद में वह बसपा में शामिल हो गये थे।

वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, जहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनने पर रामकृष्ण यादव को गन्ना शोध संस्थान का उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्जा) बनाया गया।

पिछले दिनों बीमार होने पर उन्हें लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती कराया गया था। सपा जिला कार्यालय में हुई एक शोकसभा में उनके निधन पर दुख व्यक्त किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो