लाइव न्यूज़ :

यूपी: 14 जिलों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 14 नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर मुहर

By भाषा | Updated: October 2, 2019 04:35 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार रात हुई मंत्रिमण्‍डल की बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इनमें सूबे में दूसरे चरण के तहत 14 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने और 14 जिलों में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार रात हुई मंत्रिमण्‍डल की बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।इनमें सूबे में दूसरे चरण के तहत 14 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने और 14 जिलों में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी शामिल है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार रात हुई मंत्रिमण्‍डल की बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इनमें सूबे में दूसरे चरण के तहत 14 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने और 14 जिलों में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी शामिल है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा ने देर रात संवाददाताओं को बताया कि राज्य की योगी सरकार ने 14 जिलों में यातायात को सुगम बनाने और प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए 700 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की मंजूरी दी है।

उन्‍होंने बताया कि ये 32 सीटर बसें लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, मथुरा-वृन्दावन में चलाई जाएंगी।

केन्‍द्र सरकार भी इसके लिए हर साल 45 लाख रुपये का अनुदान देगी। इस परियोजना की कुल लागत 965 करोड़ रुपए है। इसे पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा।

एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण निर्णय में मंत्रिमण्‍डल ने राज्य में दूसरे चरण के 14 मेडिकल कालेज की मंजूरी दे दी है।

सुल्तानपुर, चंदौली, गोण्डा, बुलंदशहर, औरेया, अमेठी, सोनभद्र, लखीमपुर, पीलीभीत और ललितपुर समेत 14 जिलों में ये मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

कैबिनेट ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण के दूसरे चरण के कार्य के लिए 318.67 करोड़ रुपए भी मंजूर किये। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि दिसंबर 2021 तक पूरा कारीडोर बनकर तैयार हो जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारलोकमत हिंदी समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह