लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः योगी आदित्यनाथ के नामांकन दाखिल करने से पहले गोरखपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा, ड्रोन से हो रही निगरानी, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 08:46 IST

नामांकन दाखिल करने से पहले यूपी चुनाव के स्टार प्रचारक अमित शाह आज गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सुबह 10.50 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में नामांकन दाखिल करेंगेयोगी आदित्यनाथ के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगेगोरखपुर में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है, जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11.40 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस बाबत गोरखपुर में  सुरक्षा काफी बढ़ाई गई है। पूरे हालात पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।  SP सिटी सोनम कुमार ने बताया कि यहां नामांकान से पहले बेरीकैंडिंग की है। CCTV के अलावा ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था है। हम फीडबैक के हिसाब से ड्यूटी करेंगे।

नामांकन दाखिल करने से पहले यूपी चुनाव के स्टार प्रचारक अमित शाह आज गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सुबह 10.50 बजे एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में पहली पार्टी थी जिसने घोषणा की आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सीएम आदित्यनाथ ही होंगे। राज्य  में 7 चरणों में मतदान होंगे जो 10 फरवरी से शुरू होगा।

इससे पहले 15 जनवरी को भाजपा ने घोषणा की कि योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। आदित्यनाथ की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी घोषणा की कि वह मैनपुरी विधानसभा सीट पर करहल से चुनाव लड़ेंगे। 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 39.67 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, बसपा ने 19 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल सात सीटों पर जीत हासिल कर सकी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथगोरखपुरअमित शाहउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील