लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः पश्चिमी UP में पहले चरण के लिए मतदान शुरू, कैराना, हापुड़ मेरठ से आई तस्वीरें, 58 सीटों पर हो रही वोटिंग

By अनिल शर्मा | Updated: February 10, 2022 08:19 IST

कैराना,मेरठ, हापुड़ से आई तस्वीरों में मतदाता कोहरे के बीच मतदान के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगीआज पहले चरण में 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं

हापुड़/मेरठ/कैरानाः  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग की जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से मतदान करते लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं। कैराना,मेरठ, हापुड़ से आई तस्वीरों में मतदाता कोहरे के बीच मतदान के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आज पहले चरण में 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 

मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाता विभिन्न पार्टियों के 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के तहत एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा जिले में मतदान होने हैं। इन जिलों के 2.28 मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में हो रहा है। इस चरण में प्रदेश सरकार के मंत्रियों श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण समेत कुल 623 उम्मीदवारों के सियासी भाग्य का फैसला होगा। इनमें 73 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिये व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकैरानाहापुड़मेरठउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?