लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः स्वाति सिंह का टिकट काटने के बाद उनके पति को बीजेपी ने बनाया बलिया नगर से उम्मीदवार, देखें नई सूची

By अनिल शर्मा | Updated: February 7, 2022 09:57 IST

 स्वाति सिंह बीजेपी से लखनऊ के सरोजनीनगर की सीट से विधायक हैं और महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वहीं दयाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजप ने रविवार देर शाम 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बीजेपी ने बलिया नगर से उम्मीदवार घोषित किया हैदयाशंकर यहां से साल 2007 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं

लखनऊः बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की मंत्री और सरोजनी नगर से मौजूदा विधायक स्वाति सिंह का विधानसभा चुनाव का टिकट काटने के बाद उनके पति दयाशंकर सिंह को बलिया नगर से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि स्वाति और दयाशंकर, दोनों ने सरोजनी नगर से टिकट मांगा था लेकिन बीजेपी ने पूर्व ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया।

 स्वाति सिंह बीजेपी से लखनऊ के सरोजनीनगर की सीट से विधायक हैं और महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वहीं दयाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। खबरों की मानें तो पति-पत्नी की लड़ाई में यह सीट राजेश्वर सिंह को मिल गई। स्वाति सिंह फिलहाल किसी भी सीट पर अब दावा नही कर रही। 

रविवार को बीजेपी ने 45 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की जिसमें दयाशंकर सिंह का नाम बलिया नगर से बतौर उम्मीदवार शामिल हैं। दयाशंकर यहां से साल 2007 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से पिछली बार बीजेपी के टिकट संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल चुनाव जीते थे। वहीं इस पार पार्टी ने उनको बलिया जिले की ही बैरिया सीट से उम्मीदवार बनाया है।

 बीजेपी द्वारा जारी नई सूची में अमेठी से संजय सिंह को मौका दिया गया है। इस सीट पर 2017 में पिछली बार बीजेपी से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने चुनाव जीता था लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावSwati Singhबलियाउत्तर प्रदेश समाचारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर